फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म...छह महीने बाद ताजमहल-आगरा किले में नया सवेरा, पर्यटक बोले- वाह ताज, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 01:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल की डायना सीट पर फोटो खिंचाते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
छह महीने के बाद ताजमहल और आगरा किला में नया सवेरा हुआ। सोमवार से ताजमहल और आगरा किले के दरवाजे सैलानियों के लिए खुल गए। ताजमहल पर सबसे पहले चीनी पर्यटक ने प्रवेश किया। सैलानी ताजमहल पहुंचने के बाद बोले वाह ताज...


 
विज्ञापन

2 of 7
सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह सूर्योदय पर दोनों स्मारकों के गेट खुले। ताजमहल पर सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण विगत 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किलेे के दरवाजे बंद थे। फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, महताब बाग जैसे छह स्मारक एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं। 

4 of 7
सैलानियों ने डायना बेंच पर फोटो खिंचाए - फोटो : अमर उजाला
372 साल के ताजमहल के इतिहास में पहली बार यह छह महीने तक सैलानियों के लिए बंद रहा है। सोमवार सुबह सूर्योदय पर ताजमहल खुला यहां सैलानियों ने डायना बेंच पर फोटो खिंचाए साथ ही ताजमहल को अपने मोबाइलों में कैद किया।
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहल देखने आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में एक दिन में पांच हजार और आगरा किला में ढाई हजार पर्यटकों को प्रवेश की मंजूरी दी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
क्यूआर कोड स्कैन कर प्रवेश करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
स्मारकों का दीदार करने के लिए टिकट खिड़की को बंद रखा गया है। ऑनलाइन बुकिंग चालू है। स्मारकों पर आने वाले सैलानियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल पर सेल्फी लेता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और आगरा किला पर आए सैलानी मास्क पहनकर आए। वहीं ताजमहल के प्रबंधन में लगे कर्मचारियों ने भी फेस शील्ड और दस्तानों को पहनकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें