फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की नहीं थम रही कालाबाजारी, मायूस लौट रहे कई पर्यटक

Sun, 22 Nov 2020 03:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की व्यवस्था पर लपकों ने कब्जा कर लिया है। शायद यही वजह है कि हर रोज समय से पहले ही सभी टिकट बुक हो जाते हैं। इसके बाद लपके टिकटों की कालाबाजारी करते हैं। एक-एक टिकट पर 100 से 300 रुपये ज्यादा वसूलते हैं। इसकी वजह से हर रोज सैकड़ों पर्यटक ताजमहल को बिना देखे ही मायूस लौट रहे हैं। शनिवार की सुबह नौ बजे ही सुबह के स्लॉट के सभी 2500 और दोपहर के स्लॉट के  2500 टिकट बुक हो चुके थे। सुबह नौ बजे के बाद ताजमहल पर जो सैलानी एडवांस टिकट लिए बिना पहुंचे, उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे 1117 सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शनिवार को पूरे पांच हजार टिकट बुक हुए थे, लेकिन शाम तक केवल 3983 पर्यटक ही प्रवेश कर पाए। निशुल्क प्रवेश वाले बच्चों की संख्या मिला लें तो 4448 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। लपकों द्वारा पहले ही टिकट बुक कर लिए जाने के कारण 1117 सैलानी ऐसे रहे जो टिकट न मिलने के कारण भटकते रहे और बिना ताज देखे मायूस लौटे। 
विज्ञापन

3 of 6
पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से आईं सपना सिंह ने कहा कि मेरे साथ पांच लोग हैं। सुबह नौ बजे ताजमहल आ गए थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। स्कैन करने पर बताया कि टिकट बुक हो गए। पार्किंग पर पहुंचे तो कुछ लड़के 300 रुपये में टिकट बेच रहे थे। हमने वही खरीदे, तब ताज देखा। 

गाजियाबाद के निरंजन सिंह तोमर ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। ऑनलाइन टिकट बुक ही नहीं हुआ। ये कैसी व्यवस्था है। हमारे सामने फिल्मों की तरह ताजमहल के टिकट ब्लैक हो रहे हैं, पर हमें नहीं मिल रहे। पुलिस भी उन्हें टिकट बेचते हुए देखती रही, कार्रवाई नहीं की।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने कहा कि हमने पर्यटकों के सामने आ रही मुश्किलों के बारे में मुख्यालय को बता दिया है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए हमने पुलिस से कहा है। लपकों पर अंकुश पुलिस ही लगा पाएगी।

4 of 6
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक टिकटों की बुकिंग और ताज पर आने वाले सैलानियों की संख्या के अंतर से लपकों द्वारा टिकट बुकिंग का खेल स्पष्ट है। एएसआई को टिकटों पर नाम अंकित करने या आधार कार्ड नंबर डालने के बाद टिकट देने की व्यवस्था करनी चाहिए, या फिर 5 हजार टिकटों की कैपिंग हटा दी जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
वीआईप प्रवेश पर तकरार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दोपहर बाद पुलिसकर्मी वीआईपी प्रवेश के नाम पर एएसआई कर्मचारी के साथ भिड़ गए। ताजमहल पर टिक ट सुबह ही खत्म हो गए थे। ऐसे में सैलानी बिना टिकट मायूस लौट रहे थे कि इस बीच पर्यटकों की नाराजगी के बीच पुलिसकर्मी वीआईपी मेहमान बताकर फ्री में प्रवेश कराने के लिए आए और फ्री में प्रवेश कराने के लिए अड़ गए। एएसआई कर्मचारी ने बिना टिकट प्रवेश से इंकार कर दिया, जिस पर काफी देर तक तड़काभड़की चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल में पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में एक महीने के अंदर 7500 से ज्यादा सैलानी ऐसे रहे जो ताजमहल पर पहुंचे तो टिकट न खरीद सके। शनिवार और रविवार को वीकेंड पर ताजमहल में दोपहर तक सभी टिकट फुल हो रहे हैं। हर सप्ताहंत पर 1500 पर्यटक वापस लौट रहे हैं। अकेले शनिवार को ही 1117 पर्यटक ताजमहल में कम पहुंचे, लेकिन टिकट पूरे 5000 बेचे जा चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें