फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के आसपास चमकने लगी दुकानें, स्मारक खुलने के साथ सैलानियों का इंतजार

Sun, 05 Jul 2020 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल - फोटो : PTI
ताजमहल के आसपास ताजगंज और फतेहाबाद रोड पर दुकानें चमकने लगी हैं। पेठा, मार्बल स्टोन एम्पोरियम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें खुल गई हैं। दुकानदारों को इंतजार है सैलानियों के आने का। उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन से ही दुआ कर रहे हैं कि ताजमहल खुल जाए। इसी के साथ उनका रोजगार चलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास दुकानें 17 मार्च से बंद चल रहीं थीं। यहां दुकानदारी पूरी तरह से सैलानियों पर निर्भर है। शहर के लोग भी तभी यहां आते हैं जब ताजमहल खुला हो। ताज सहित सभी स्मारक 17 मार्च को बंद कर दिए गए, इसलिए दुकानें बंद हो गईं। अब केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि छह जुलाई से सभी स्मारक खोले जाएंगे तो इन दुकानदारों की उम्मीदें जागीं हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ताजमहल रोड पर जालियों पर रंगाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद की किरण नजर आई है
मार्बल स्टोन हैंडीक्राफ्ट एम्पोरियम के संचालक रिजवानुद्दीन ने बताया कि स्मारकों के खुलने की खबर से उम्मीद की किरण दिखाई दी है। लॉकडाउन से अब तक आमदनी शून्य थी, खर्च ज्यों के त्यों थे। अभी भी सवाल यह है कि सैलानी कहां से आएंगे क्योंकि सभी ट्रेनें नहीं चल रही हैं और फ्लाइट बंद हैं लेकिन ताज खुलेगा तो ज्यादा न सही कुछ लोग तो आएंगे।

4 of 7
ताजमहल के पीछे दशहरा घाट - फोटो : Amar Ujala
अब आगरा होकर जयपुर जाएंगे सैलानी
शहीद भगत सिंह कुटीर उद्योग के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि पेठा कारोबार 80 फीसदी सैलानियों पर ही निर्भर है। जयपुर के स्मारक खुले हैं। दिल्ली से सैलानी वहां जा रहे हैं। अब वह आगरा होकर जाएंगे। समय लगेगा लेकिन हालत सुधरेंगे। पेठा कारोबार को 25 फीसदी फौरी राहत मिल सकती है। फतेहाबाद, ताजगंज की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : मनीष शर्मा
तसल्ली है कि रेस्तरां खुल रहे हैं
रेस्टोरेंट संचालक संजय अरोरा ने बताया कि रेस्तरां खुल चुके हैं। भले ही होम डिलीवरी की शर्त है लेकिन सैलानी आएंगे तो डिमांड बढ़ेगी। टूरिज्म कल्चर फिर से बनने में समय लगेगा लेकिन शुरुआत तो होगी। रेस्तरां की सेल 30 फीसदी रह गई है। यह बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 7
दुकान के बाहर सफाई करता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
सैलानी आएं न आएं, हम दुकान खोलेंगे
आभूषण कारोबारी अबरार इलाही ने बताया कि उनका 75 फीसदी कारोबार विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है। स्मारक के खुलने से देश-दुनिया में अच्छा संदेश जाएगा। पर्यटकों में महामारी का भय कम होगा। विदेशी पर्यटक फिलहाल नहीं आएंगे। भले अन्य भी आएं या न आएं लेकिन ताज खुलेगा तो हम दुकान खोलेंगे। धीरे-धीरे हालात ठीक होंगे। हम ताज के खुलने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
मानसिक तनाव कम होगा
मार्बल स्टोन इनले कारखाना के संचालक ताहिर उद्दीन कहते हैं कि लंबे समय से कारोबार बंद होने को लेकर जो मानसिक दबाव था, वह जरूर कम हो जाएगा। सकारात्मक शुरुआत है। कारोबार के पटरी पर आने में समय लगेगा लेकिन आएगा जरूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें