ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट किया, स्मारकों में अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए जारी सभी नियमों जैसे थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि का पालन सुनिश्चित करना होगा। यहां प्रवेश के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इधर, ताजनगरी के पर्यटन उद्यमियों के मुताबिक हालात सामान्य करने की दिशा में यह पहला कदम होगा।