खूबसूरत इमारत ताजमहल को अभी बंद रखा जाएगा। आगरा में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या के चलते स्मारकों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पढ़िये अगली स्लाइड में इसका कारण...
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
डीएम प्रभु एन सिंह ने रविवार को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया कि कोरोना संक्रमण के बफर जोन में होने के कारण इन्हें नहीं खोला जा सकता है। संक्रमण कम हो जाने पर फिर से समीक्षा होगी।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने दो जुलाई को निर्देश दिए थे कि सभी स्मारक छह जुलाई से खोले जाएंगे। इसके बाद एएसआई ने स्मारकों की सूची जारी की थी। इनमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी शामिल थे। इस पर डीएम ने कहा था कि संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही निर्णय होगा कि स्मारकों को खोला जाए या नहीं। रविवार की शाम सात बजे डीएम कैंप कार्यालय पर समीक्षा मीटिंग बुलाई गई। इसके बाद डीएम ने बताया कि स्मारकों को अभी नहीं खोला जाएगा।
4 of 7
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 1282 संक्रमित मिल चुके हैं। 90 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। आगरा में 25 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 139 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के आदेश के बाद ताजनगरी के 4000 गाइडों के चेहरों पर एक बार फिर मायूसी छा गई है। उन्हें उम्मीद थी छह जुलाई को ताजमहल खुलेगा और धीरे धीरे सब पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन अब एक बार फिर से ताजमहल बंद होने के कारण गाइड, फोटोग्राफर और अन्य लोग मायूस हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
ताज सहित सभी स्मारकों को बंद हुए रविवार को 111 दिन हो गए। पर्यटन उद्यमी आस लगाए थे कि इस बार तो ताजमहल खुल ही जाएगा। एएसआई ने थर्मल स्क्रीनिंग औन अन्य व्यवस्थाएं भी कर ली थीं।
संक्रमण के कारण नहीं खोल सकते - डीएम
1. ताजगंज में कंटेनमेंट जोन है, ताजमहल उसके बफर जोन (आसपास का क्षेत्र) में है, इसलिए नहीं खोला जा सकता है।
2. फतेहपुर सीकरी और किला की भी यही स्थिति है, पास में संक्रमित मिल चुके हैं। इस कारण इन्हें भी बंद ही रखा जाएगा।
3. अगर मौजूदा संक्रमितों की संख्या घटकर पांच फीसदी रह जाती है तो बफर जोन समाप्त हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्मारक खोले जाने पर विचार किया जाएगा।