फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के 113 मिनट...600 सैलानी, जहन में था एक ही सवाल- ताजमहल में क्या हुआ ?

Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल के बाहर पर्यटक, अंदर जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सातवें अजूबे की एक झलक पाने के लिए देश भर के सैलानी जब ताजमहल के अंदर थे, तब बम की झूठी सूचना ने उनमें दहशत फैला दी। गुरुवार सुबह 9:30 बजे जब ताज से सैलानियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाला गया, तब 600 से ज्यादा सैलानी एकटक ताज को निहार रहे थे। 113 मिनट तक न केवल सैलानी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां दहशत में रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल के बाहर खड़े पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सुबह 9:30 बजे से 11:23 बजे तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। सैलानियों के जहन में सवाल था कि आखिरकार ताजमहल में क्या हुआ, जो उन लोगों को अचानक बाहर निकाल दिया गया। 30 मिनट तक तो किसी को कुछ भी समझ नहीं आया। जब खबरें मीडिया में आईं, तो पर्यटकों को पता चला। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल में जांच करते सीआईएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) ने चप्पे-चप्पे पर तलाशी की। 113 मिनट तक चेकिंग के बाद जब सुरक्षा एजेंसियों ने ताज को सुरक्षित घोषित किया, उसके बाद 11:23 बजे ताज में दोबारा पर्यटकों का प्रवेश शुरू किया गया। इसके बाद ताजमहल के प्रति दीवानगी दहशत पर भारी दिखी। 

4 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई से पर्यटक शब्बीर ने कहा कि एक सिरफिरे की वजह से दो घंटे परेशान होना पड़ा। इतनी दूर से केवल ताज देखने आए थे, जैसे ही अंदर लाल गेट तक पहुंचे, हमें बाहर कर दिया, पर हम भी तय करके आए थे कि चाहे जो हो जाए, ताजमहल देखकर के ही जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: ताजहल में प्रवेश करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इंदौर निवासी जगदीप ने कहा कि हम तो सुबह अंदर जा चुके थे, लेकिन मॉक ड्रिल बताकर बाहर निकाल दिया। हमने दोबारा ताज खुलने पर फिर टिकट बुक किया और फिर दो बजे तक ताजमहल तसल्ली से देखा। एक सिरफिरे की धमकी ने एक बार तो हमें डरा ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पर्यटक मोहम्मद अशरफ ने कहा कि हम लोग जिस मूड से ताजमहल देखने आए थे, वह पूरा खराब कर दिया। इसके साथ ही दो घंटे का समय भी बर्बाद कर दिया। सुबह ठंडक में ताज देखना था, पर तपती दोपहर में देखना पड़ा। इस चक्कर में बाकी स्मारक नहीं देख पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें