लंबे अंतराल के बाद ताजमहल पर देसी-विदेशी पर्यटकों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या आम दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक पहुंच जाती है। रविवार को 18 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। मुख्य गुंबद से लेकर दोनों गेटों तक पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। ताजमहल पर रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया। दोपहर तक पश्चिमी गेट और पूर्वी गेटों पर लंबी लाइनें लग गईं। गेटों पर चेकिंग में देरी के कारण उमस भरी गर्मी में पर्यटकों को आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि गेट पर केवल सुरक्षा जांच की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग आदि नहीं।