फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, त्योहार से पहले 'सातवां अजूबा' के पास लग गया कचरे का ढेर

Thu, 15 Aug 2019 01:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, ताजमहल के पास लग गया कचरे का ढेर - फोटो : अमर उजाला
देश के पर्यटन का आईना और दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल के बाहर 500 मीटर दायरे में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ताज की 500 मीटर परिधि में सफाई का जिम्मा संभाल रही बीवीजी (भारतीय विकास ग्रप) कंपनी के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। पांच महीनों से बीवीजी के 138 सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल के पास लग गया कचरे का ढेर - फोटो : अमर उजाला
देश की शान ताजमहल पर सफाई न होने से धब्बा लगा है। बुधवार को पांच महीनों से वेतन न मिलने पर भारतीय विकास ग्रुप के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे ताज के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट, पुरानी मंडी चौराहा, सर्किट हाउस रोड, फतेहाबाद रोड और ताजमहल के टॉयलेट की सफाई ठप हो गई। इन सभी जगह डस्टबिंस से कचरा उठाया ही नहीं गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जश्न ए आजादी और रक्षाबंधन के त्योहार के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ रही, जो कचरा न उठने और गंदगी के कारण दुर्गंध से परेशान रहे। बीवीजी के मंगेश यादव के मुताबिक कंपनी को भुगतान मिलते ही कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। कुछ दिन तो इंतजार करें।
 

4 of 5
आउटसोर्सिंग कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ताजमहल के दो किमी क्षेत्र में सफाई के लिए 22.37 लाख रुपये बीवीजी कंपनी को देता है। हर साल पौने तीन करोड़ रुपये ताज के बाहर ही सफाई के नाम पर कंपनी को दिए जाते हैं, लेकिन महज दो माह में यह तीसरा मौका है, जब बीवीजी के कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कंपनी नगर निगम और एएसआई से भुगतान तो ले रही है, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बीवीजी का ढर्रा जून में पांच लाख रुपये जुर्माने के नोटिस के बाद भी नहीं बदला है। नगर निगम ने नोटिस देने के साथ कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी है। बीवीजी के कर्मचारियों ने तीन दिन पहले ही बकरीद पर हड़ताल का नोटिस दिया था। वेतन न मिलने पर उन्होंने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हड़ताल की, जिससे ताजगंज क्षेत्र में जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें