फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मथुरा पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर की मौत, दो घायल

Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा जनपद की छाता थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के थाना छाता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एक बर्फ फैक्टरी के सामने रविवार देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने बोलेरो सवार एक गोतस्कर को ढेर कर दिया। दो तस्कर पुलिस की गोली से घायल हुए हैं वहीं दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि दो तस्कर फरार हो गए है। तस्करों की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बोलेरो से एक मरा और तीन जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। तस्कर गायों को मथुरा से मेवात ले जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
छाता पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छाता कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर केडी अस्पताल पुलिस चौकी के पास रविवार की रात संदिग्ध वाहनों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात ढाई बजे पुलिस को एक सफेद बोलेरो पिकअप मथुरा की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो बोलेरो सवार पुलिस को देखते ही बैरियर तोड़कर कोसीकलां की तरफ भागे। 
विज्ञापन

3 of 6
एसएसपी की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
केडी चौकी पुलिस ने वायरलेस पर छाता कोतवाली पुलिस को सूचना दी और गाड़ी को घेरने की कोशिश की। तभी क्रीमवेल फैक्टरी के सामने हाईवे पर बोलेरो सवार गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 
 

4 of 6
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गोली से गोतस्कर अफसर पुत्र सलीम निवासी कंसारी थाना नगीना मेवात, यूनुस पुत्र तैयब व बिल्लू पुत्र कल्लू निवासी देवड़ा थाना नूंह मेवात घायल हो गए। तस्करों की गोली लगने से पुलिसकर्मी राहुल और महेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दो तस्कर इरफान पुत्र हिम्मत व सादिक पुत्र शेरखान निवासी उटावर थाना हथीन को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
तस्करों की गाड़ी और पुलिस गाड़ी पर गोली के निशान - फोटो : अमर उजाला
दो गोतस्कर हनीफ निवासी खाईकन व कल्लू निवासी पुन्हाना भाग निकले। घायल तीनों तस्करों और दोनों पुलिसकर्मियों को केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोतस्कर अफसर की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो से चार गायों को बरामद किया, जिनमें से एक मर चुकी थी। तीन गोवंश कोतवाली के पास स्थित कान्हा पशु आश्रय गोशाला में भेज दिया। मरे गोवंश को गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला के निकट दफन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा व आईजी - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की जानकारी पर सोमवार की सुबह आईजी ए.सतीश गणेश और एसएसपी मौके पर पहुंच गए औवर घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार तस्कर गायों को मथुरा से मेवात ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें