भीषण गर्मी ने आम जनमानस ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। सूरज की तपन तन झुलसा रही है। एटा-कासगंज शनिवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम के तेवर देख लोग घर में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। उधर, अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। हीटस्ट्रोक, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
धूप से बचने को कपड़े से ढका चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही सूरज की तपिश से पारा चढ़ गया। दोपहर में तो आसमान से मानो अंगारे ही बरसे। दिन में जो भी व्यक्ति खुले आसमान तले सड़क पर निकला, उसके पसीने छूट गए। लू के थपेड़ों ने सड़क पर पैदल चलना मुश्किल कर दिया। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
धूप से बचाव करती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
तन झुलसाती गर्मी में बिजली संकट ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। व्यापारी दुकानों पर खाली बैठकर पंखा झलते नजर आए। वहीं भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। जलस्रोत भी सूखने लगे हैं। शहर कस्बों में पानी संकट भी गहराने लगा है।
4 of 6
धूप से बचने के लिए शनिवार को कुछ इस तरह से मुंह बांधकर जातीं महिलाएं और युवतियां।
- फोटो : mau
पिछले तीन चार दिनों से प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आगामी दिनों में कोई राहत मिलने का अनुमान नहीं है। आगामी सात दिनों तक पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी में प्यास बुझाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में आंखों में एलर्जी के साथ उल्टी, दस्त, पेटदर्द, वायरल और डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। कासगंज में गर्मी से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
गर्मी से बचने के उपाय
- धूप में निकलने से बचें और पानी पीकर निकलें
- छाता लेकर या कैप लगा कर धूप में निकालें।
- धूप से घर आने पर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।
- कूलर, एसी से तुरंत धूप में निकलने से बचें।
- नींबू पानी या शिकंजी रोज पीने की आदत डालें।
- कूलर की तेज हवा के ठीक सामने बैठने से बचें।
- दिन में 3 से 4 बार आंख का साफ पानी से धोएं।
- बाइक चलाएं तो हवा से बचने को हेलमेट पहने।
- खुले और पूरी बांह और हल्के रंग के कपड़े पहनें।