फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: कॉपी देख परीक्षक हैरान, उत्तर की जगह लिखा ‘मैं तेरे इश्क में मर न जाऊं कहीं...’

Fri, 20 Mar 2020 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कॉपी पर लिखा फिल्मी गाना - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। इस वर्ष भी परीक्षार्थियों की कॉपियों में पूछे गए प्रश्न से इतर बातें लिखी हुई मिल रही हैं। किसी परीक्षार्थी ने प्रश्नों के उत्तर की जगह फिल्मी गाने लिख डाले हैं तो किसी ने अपने दर्द भरे फसाने लिखे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कॉपी पर लिखा फिल्मी गाना - फोटो : Amar Ujala
एक परीक्षार्थी ने हाईस्कूल की हिंदी विषय की कॉपी में ‘मैं तेरे इश्क में मर न जाऊं कहीं...’ और ‘तेरे जाने का गम और न आने का गम...’ सहित कई गाने लिखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तर की जगह कॉपी में लिखे गाने - फोटो : Amar Ujala
एक परीक्षार्थी हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की कॉपी में गुरु वंदना लिखने के साथ अपनी दास्तां लिखी है। उसने बताया कि उसे फेल होने से बहुत डर लगता है। वो फेल हो गई तो जी नहीं पाएगी। 

4 of 5
उत्तर की जगह कॉपी में लिखे फिल्मी गाने - फोटो : Amar Ujala
इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय में भी तमाम परीक्षार्थियों ने पूछे गए प्रश्न से इतर बातें कॉपियों में लिखी हैं। परीक्षकों के मुताबिक वो सही उत्तर पर ही अंक प्रदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
चालू सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि परीक्षार्थियों की कॉपियों में रुपये निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसका असर दिख रहा है। कॉपियों में रुपये नहीं निकल रहे हैं। हालांकि अभी कम कॉपियों का मूल्यांकन हो पाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें