फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मोदी को दी अनूठे अंदाज में बधाई, 600 फीट लंबे ग्रीटिंग कार्ड पर लिखे ये संदेश

Thu, 30 May 2019 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ग्रीटिंग कार्ड के साथ महापौर नूतन राठौर व छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में इंडियन करियर कंप्यूटर एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में 600 फीट का ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी है। इस ग्रीटिंग की डिजिटल रिकॉर्डिंग पीएमओ को ट्वीट की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
छात्राओं के साथ फोटो खिंचाती महापौर - फोटो : अमर उजाला
इस ग्रीटिंग कार्ड को 75 छात्र-छात्राओं ने पांच दिन में बनाया। इनमें मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। ग्रीटिंग कार्ड में कई संदेश और शुभकामनाएं लिखी गई हैं। शहर के मुख्य सदर बाजार में बुधवार को इस ग्रीटिंग का प्रस्तुतीकरण किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
महापौर नूतन राठौर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने किया। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि मोदीजी के प्रति इन बच्चों में गजब का उत्साह है। कोचिंग सेंटर के निदेशक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि बच्चों ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री को बधाई दी है। 

4 of 5
ग्रीटिंग कार्ड को देखता राहगीर - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग सेंटर के निदेशक ने बताया कि ग्रीटिंग कार्ड को बच्चों ने बड़ी मेहनत से बनाया है। 30 मई को जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे होंगे, तब स्थानीय स्तर पर भी इसका प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीटिंग कार्ड के साथ महापौर नूतन राठौर व छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
ग्रीटिंग कार्ड पर ये लिखे संदेश
  • देश का गौरव होगा तो किसी भी देश की आंख उठाने की हिम्मत नहीं होगी।
  • चीते की चाल बाज की नजर सेना की बहादुरी और मोदी के इरादों पर कभी संदेह नहीं करते।
  • सरकार का एक ही मजहब होता है इंडिया फर्स्ट। 
  • कुछ ऐसा करो मोदीजी कि हमारा भारत विश्व विजेता बने। अब आप एक बार फिर भारत को विश्व गुरु बनाएं मोदीजी। 
  • हम धन्य हैं कि आप हमारे भारत के प्रधानमंत्री हैं, थैंक्यू मोदीजी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें