अमर उजाला और निशांत क्लासेस की ओर से शुक्रवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 300 से अधिक विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र से देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के समक्ष सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
2 of 7
मेधावियों को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित।
- फोटो : अमर उजाला
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित और विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। दोनों अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। कुलपति ने कहा कि अमर उजाला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। छात्र छात्राओं को प्रेरित किया कि वह अपना सर्वांगीण विकास करें और समाज की भी चिंता करें।
विज्ञापन
3 of 7
सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा दस में अध्ययनरत अमन दीक्षित, आदित्य गौतम, ऋषभ देव को और कक्षा 11 में अध्ययनरत अनुशील राजपूत, मोहक गुप्ता, नितिन बिलातिया, खुशी यादव, कर्णिका चतुर्वेदी, रितिका राणा, निखिल नगाइच, तन्वी जैन को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि सम्मान मिलने पर खुशी के साथ दायित्व भी मिलता है। कार्यक्रम में निशांत क्लासेज के निदेशक प्रशांत सिन्हा और प्रशासक संजीव शर्मा मौजूद रहे।
4 of 7
छात्रा कृतिका राणा और लवी मोहन
- फोटो : अमर उजाला
विद्यापीठ इंटर कॉलेज की कृतिका राणा ने कहा कि परीक्षा और सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर मनोबल बढ़ा है, आगे और अच्छा करने की कोशिश होगी। डीपीएस की छात्रा लवी मोहन ने बताया कि परीक्षा में शामिल होना फायदेमंद रहा। पता चला कि हम कहां खड़े हैं। आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
5 of 7
सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
दसवीं के छात्र आदित्य गौतम ने कहा कि आईआईटी करके आईएएस बनने का लक्ष्य है। अमर उजाला व निशांत क्लासेज ने तैयारी परखने का मौका दिया। सेंट मैरी के छात्र ऋषभ देव ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने और अपनी तैयारी परखने का मौका मिला। सफलता अर्जित कर अच्छा लगा।
विज्ञापन
6 of 7
कार्यक्रम में सेल्फी लेतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सेंट एंड्रूज स्कूल के छात्र अमन दीक्षित ने कहा कि सम्मान पाकर खुशी मिली। इससे मनोबल बढ़ा है। आगे और बेहतर परिणाम देने की कोशिश की जाएगी। 11वीं की छात्रा अनामिका राजपूत ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने से बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पर इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं और अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा में मंडल के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। दो चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों का चयन सम्मान के लिए किया गया। परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्र छात्राओं को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराना था। एक ऐसा मौका प्रदान करना था, जो छात्रों के भविष्य को संवारने में सहायता कर सके।