फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: पांच महीने में भी नहीं सुलझी छात्र की मौत की गुत्थी, हॉस्टल में मिला था शव

Sat, 27 Aug 2022 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस अधिकारी और छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषभ मिठास की मौत की गुत्थी पांच महीने बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है। वैज्ञानिकों की टीम ने समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में क्राइम सीन दोहराया था। हालांकि पूर्व में मेडिको लीगल एक्सपर्ट की रिपोर्ट में भी हादसा या खुदकुशी का मामला बताया गया है। गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास के बेटे ऋषभ मिठास का शव 23 मार्च को खंदारी स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में पड़ा मिला था। छात्र का बैग हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। हॉस्टल में आने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही थी। पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले में परिजन ने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से शिकायत की थी। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। चार मई को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने क्राइम सीन दोहराया था। ऋषभ की लंबाई और वजन के बराबर का पुतला तीसरी मंजिल से गिराकर देखा था। ऐसा दो बार किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के हर पहलू पर जांच की जा चुकी है। एक्सपर्ट से राय ली गई थी। मेडिको लीगल एक्सपर्ट ने रिपोर्ट दी कि ऋषभ को धक्का दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। वह हादसे या फिर खुद ही कूदा, यही एक्सपर्ट ने लिखा है। हालांकि अभी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आना बाकी है। यह क्राइम सीन दोहराए जाने पर आनी है।
विज्ञापन

3 of 5
छात्र के पिता - फोटो : अमर उजाला

पिता कह रहे बेटे की हत्या हुई

पिता अब भी बेटे की हत्या की बात कह रहे हैं। उनका कहना था कि बेटे को हास्टल में बुलाया गया था। इसके बाद हत्या कर दी गई। वह उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। 
 

4 of 5
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में पहुंचे थे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास ने बेटे ऋषभ की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 23 मार्च को पिता ऋषभ को स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। दोपहर में उसका शव कॉलेज के पास ही स्थित डा. बीआर आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। उसका बैग तीसरी मंजिल पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में छात्र परिसर में दीवार फांदकर आता नजर आया था। पुलिस ने विवेचना की थी। छात्रों से लेकर लेकर शिक्षकों से पूछताछ की थी। मगर, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें