बटेश्वर के राम जानकी घाट पर सोमवार को स्नान करते समय तीन दोस्त आशीष (19), आयुष (16) और कन्हैया (19) यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। ये आपस में रिश्तेदार भी थे। जबकि चौथा युवक घाट के किनारे उन्हें बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर तीनों युवकों के शव बरामद कर सके। जान गंवाने वाले तीनों दोस्त फौजी बनने का सपना पाले थे। परिजनों ने बताया कि इसके लिए पढ़ाई के साथ रोजाना दौड़ भी लगाते थे। पर, हादसे ने मौत के साथ इनका सपना भी डूब गया। सौरभ के पिता पूरन और अन्य परिजनों ने बताया कि सौरभ ने इस साल 11वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं आयुष ने नौंवी और कन्हैया ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। रोते बिलखते पूरन ने बताया कि रोके जाने के बाद चारों नहीं माने थे। कहा कि तीनों को उनकी मौत ही यहां खींच ले आई थी।