दोहरे हत्याकांड की विवेचना कर सुबूत जुटाने से लेकर पैरवी करने तक के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। निर्देश है कि दो माह में आरोपियों को सजा दिलाएं। जिससे अपराधी अपराध करने से डरें। यह बातें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहीं। वह सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
खुलासा करने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में सराफ मुकलेश और उनकी पत्नी की हत्या कर की गई 4.76 करोड़ की लूट ताजनगरी की सबसे बड़ी वारदात थी। शासन तक में हड़कंप मचा था। इसका खुलासा भी सबसे बड़ा हुआ। यह पहला मौका है जब किसी वारदात में इतनी बड़ी रिकवरी हुई हो और सारे मुल्जिम एक ही बार में पकड़े गए हों। जितने गहने लुटे थे, वे सौ फीसदी मिल गए। इस खुलासे पर पुलिस पर इनामों की बौछार हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
मुकलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत 27 जनवरी को सराफ करोबारी मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। चार दिन में आगरा पुलिस ने पूरा मामला खोलकर आरोपियों को जेल भेजा था।
4 of 6
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह का आयोजन हरसहाय संघ व्यापार मंडल की तरफ से रखा गया था। इसमें डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि मुकलेश गुप्ता ने हमेशा जरूरत मंदों की मदद की थी। तभी घटना वाले दिन कस्बे देहात में चूल्हे नहीं जले। दुकानें नहीं खुलीं। यही वजह रही कि पुलिस प्रशासन ने भी इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर घटना का खुलासा किया। माल बरामद कर ईमानदारी की नजीर पेश की है।
विज्ञापन
5 of 6
हत्यारोपियों से बरामद माल के साथ पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस कप्तान बबलू कुमार, एसपीआरए प्रमोद कुमार, सीओ प्रभात कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही सर्विस लाइन प्रभारी नरेंद्र
सिंह, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार गिरी, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित,एसआई राजकुमार बालियान, रामकुमार, प्रदीप कुमार आदि पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार नार्वाल को व्यापार मंडल की तरफ से एक लाख रुपये, डॉ. राजेंद्र सिंह की तरफ से 20 हजार रुपये, हरीओम रघुवंशी की तरफ से 11 हजार, कुंज बिहारी अग्रवाल ने पांच हजार रुपये प्रदान किया। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, अवनीश कांत गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।