फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : कुंज गलियों में हलवाई का अंदाज देखकर खुद को नहीं रोक सके अखिलेश, सड़क पर पीया कुल्हड़ में दूध

Sat, 20 Mar 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा में दूध की दुकान पर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार रात में वृंदावन की कुंज गलियों को देखा। यहां मंदिरों के दर्शन किए और सड़क किनारे खड़े होकर कुल्हड़ में दूध पीया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विरक्त संत विनोद बाबा से उनकी कुटिया में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने भोजन भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
दूध की दुकान पर कुल्लड़ लेते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया ने वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण की शीतल छाया स्थित भजन कुटी के बाद वृंदावन की कुंज गलियों का भी भ्रमण किया। यहां गोपीनाथ बाजार स्थित व्यापार प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय के आवास गए और फिर केशीघाट पर रिवर फ्रंट के प्रस्तावित क्षेत्र को देखा। देर रात लौटते वक्त पत्थर पुरा में सड़क किनारे दूध बनाते हलवाई का अंदाज देख रुक गए। रामबाबू यादव नामक दुकानदार घूमते हुए दूध को दो बर्तनों में फेंट रहा था। बातचीत में दुकानदार ने बताया कि लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान भी आपने दूध तैयार करने का यह अंदाज देखा था। इस पर वह उसे पहचान गए। करीब आधा घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री दूध वाले की दुकान पर खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा की कुटिया में भोजन करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की धार्मिक यात्रा पर मथुरा और वृंदावन में आए अखिलेश यादव ने कई संतों का सानिध्य प्राप्त किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को विरक्त संत विनोद बाबा की कुटिया में उनसे मिलने भी गए। 

4 of 5
गिरिराजजी की पूजा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धार्मिक दौरे पर शुक्रवार को गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व उन्होंने कस्बा में द ब्रज फाउंडेशन द्वारा बनाए गए ऋण मोचन कुंड का अवलोकन कर वहां कुंड के जल से आचमन ले सूर्य को अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सेवायत दीपू पुरोहित, महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराकर स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपनी उपलब्धियां जनता को नहीं बता सकते। उन्हें केवल हमारे विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन करना है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन सौंदर्यीकरण योजना आदि सब हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। दानघाटी मंदिर पर प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी उदयवीर सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव, गौरव गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन दाऊजी ठेकेदार, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें