फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दर पर अखिलेश यादव: झंड़ा चढ़ाकर मांगी सूबे की खुशहाली, सरकार से सवाल-बताएं जवानों की शहादत का जिम्मेदार कौन?

Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
माता सीयर देवी के मंदिर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव टूंडला स्थित माता सीयरदेवी के मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में नेजा (लंबे बांस पर लाल झंडा) चढ़ाया और हवन पूजन किया। आदर्श आचार संहिता लगे होने के कारण सपा मुखिया बिना कुछ कहे त्रिस्तरीय चुनाव का बिगुल फूंक गए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर सरकार से सवाल किया। 
विज्ञापन

2 of 5
देवी मंदिर में हवन-पूजन करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सीयरदेवी माता के दर्शन कर नेजा चढ़ाने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक आस्था का स्थल है। सीयरदेवी का आशीर्वाद मिलने के बाद सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कामना करते हैं कि उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाए। उत्तर प्रदेश आगे बढ़े और गरीबों की उम्मीद पूरी हो। इस स्थान पर वे दूसरी बार आए हैं और यह मांगा है कि हर समाज आगे बढ़े और वह खुशहाली के रास्ते पर जाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
बाजीपुर में नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण बड़ी संख्या में जवानों की शहादत हो रही है। दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। सरकार इन शहीदों का पूरा सम्मान करे। परिजनों का पूरा ध्यान रखा जाए। 

4 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश शिफ्ट किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का कानून सब मानते हैं। उनके जो वकील और परिवार के दो सदस्य हैं। वह यही कह रहे हैं कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा। हालांकि अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी काम करती है उससे यह उम्मीद करना कि न्याय मिलेगा, यह मुश्किल है 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीयर माता मंदिर में आए अखिलेश यादव, उनके समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोविड वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि कब तक गरीबों को वैक्सीन लग जाएगी। सरकार यह भी बताए जो बड़ी संस्थाएं हैं, वहां के डायरेक्टर और डॉक्टर हैं, अगर दो डोज लगने के बाद उन्हें कोरोना हो रहा है तो आखिरकार यह बीमारी हो क्यों रही है? जब तक गरीबों को मुफ्त वैक्सीन नहीं लगेगी तब तक समाजवादी पार्टी के लोग इंतजार करेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी गरीबों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें