फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का मौसम: गर्मी के तीखे तेवरों से लोग हुए बेहाल, तेज धूप में निकलना दूभर

Mon, 05 Apr 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में तेज धूप से परेशान हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। सोमवार दोपहर को तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। सड़कें तपने लगीं। लोग छांव तलाशते दिखे। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। यही हाल रविवार दोपहर को रहा। इस दिन तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन पारा और बढ़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार दोपहर को करीब दो डिग्री तापमान और बढ़ गया। इससे तेज धूप और गर्मी से लोग व्याकुल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
छाता लगाकर तेज धूप से खुद का बचाव करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में आए पर्यटकों को कड़ी धूप से बचने को छतरियां निकालनी पड़ी। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। दोपहर बाद हवा चली, मगर इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन में पारा और बढ़ेगा। दोपहर में गर्म हवाएं चल सकती हैं। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में ऐसा रहा दिन का तापमान
29 मार्च- 39.5 डिग्री
30 मार्च- 46.6 डिग्री
31 मार्च- 38.7 डिग्री
01 अप्रैल- 37.6 डिग्री
02 अप्रैल- 37.7 डिग्री
03 अप्रैल- 37.7 डिग्री
04 अप्रैल- 38.6 डिग्री
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई@221 
आगरा में जगह-जगह हो रही खोदाई के कारण शहर की हवा में सुधार नहीं आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार रविवार को ताजनगरी का एक्यूआई 221 मापा गया, जो कि हानिकारक की श्रेणी में आता है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 123 था जो रविवार को बढ़कर 221 हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइकिल पर डिब्बे टांगकर पानी लेने जाता युवक - फोटो : अमर उजाला
गर्मी में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। नाई की मंडी क्षेत्र में सुबह 10 से रात 10 बजे तक पानी का शटडाउन सोमवार को लगना है, लेकिन एक दिन पहले से ही यहां पानी का संकट शुरू हो गया। रविवार को गोकुलपुरा, नाई की मंडी, धाकरान, एमजी रोड से सटे इलाके में पानी नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें