फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड लहर में भी ‘मिनी सैफई’ को नहीं भेद पाई भाजपा, गठबंधन को मिले वोट

Wed, 29 May 2019 10:47 AM IST
Abhishek Saxena राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
sp bsp alliance - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। प्रदेश में 62 सीटें जीतकर गठबंधन को भी ढेर कर दिया। आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भी एक बार फिर से भाजपा ने जीत का परचम लहराया। मगर, इस जीत में भी भाजपा ‘मिनी सैफई’ में सेंध नहीं लगा पाई। यादव बहुल लगभग आठ गांवों के अधिकांश वोट गठबंधन प्रत्याशी को ही गए। इन गांवों के बूथों पर भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन

2 of 7
जीत के बाद अभिवादन स्वीकार करते एसपी सिंह बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राजकुमार चाहर ने बड़े अंतर से जीतदर्ज की है। आगरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 6,46,875 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी को 4,57,329 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित को 45,149 वोट मिले।
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 6,67,147 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर 1,72,082 वोटों के साथ दूसरे नंबर और गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) 1,68,043 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इतने बड़े अंतर के बाद भी भाजपा फतेहपुरी सीकरी लोकसभा अंतर्गत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आठ गांवों के वोटों में सेंध नहीं लगा पाई। ‘मिनी सैफई’ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में सबसे अधिक वोट यादवों के हैं। यहां गठबंधन प्रत्याशी वोट पाने में सबसे आगे रहे। कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को दूसरे क्षेत्रों की तरह से यहां भी वोट नहीं मिल पाए।

4 of 7
जीत के बाद खुशी जाहिर करते राजकुमार चाहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ये गांव आते हैं ‘मिनी सैफई’ में
कुआंखेड़ा, बरौली अहीर, बगदा, बुढ़ाना, महुआखेड़ा, मदरा, समोगर, करबना।


बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय के बूथों की स्थिति
बूथ नंबर    गठबंधन    भाजपा    कांग्रेस
349        346    185    38
350    280    172    52
351    305    219    48
352    251    105    39
353    312    88    35
354    508    113    55
विज्ञापन

5 of 7
आगरा से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीता हरित और बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी (फाइल फोटो)
कुआंखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय बूथ की स्थिति 
बूथ नंबर गठबंधन   भाजपा कांग्रेस
376   506 102 74
377  610  51 62

          
    
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ प्रीता हरित (फाइल फोटो)
महुआखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय बूथ की स्थिति
बूथ नंबर    गठबंधन भाजपा कांग्रेस
380   385  52   32
381  414  42  32
382 545 138   110
        
      
      
      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रीता हरित कांग्रेस प्रत्याशी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बुढ़ाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूथ की स्थिति
बूथ नंबर गठबंधन भाजपा कांग्रेस
367 646 37  56
368 429  29  94
369   587 19   77
370   497  74   63


          
       
          
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें