फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन में 'बेडियों' में जकड़ी नई एंबुलेंस, 'खटारा' गाड़ियों से ले जा रहे मरीज

Thu, 17 Oct 2019 02:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
नई एंबुलेंस गाड़ियां ताले में - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है। मरीजों के लिए खरीदी गई एंबुलेंस स्टोर में ताले में बंद हैं। इसके उलट मरीजों के लिए खटारा एंबुलेंस इस्तेमाल में लाई जा रही है। चालकों की नियुक्ति नहीं हो पाने से इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। चालक की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजकर अफसरों ने भी अपनी जिम्मेदारी खत्म मान ली है।
विज्ञापन

2 of 6
खटारा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मरीजों के लिए करीब 25 लाख रुपये की दो एंबुलेंस की खरीद पिछले महीने की गई है। इनके लिए चालक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। एसएन में पहले से ही चालकों की कमी होने के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। एसएन में 16 चालक की दरकार है और तीन ही सेवारत हैं। इसमें से एक प्राचार्य वाहन चलाता है, ऐसे में एंबुलेंस के लिए दो ही चालक हैं। इमरजेंसी से रोजाना 70-90 मरीजों को विभागों में शिफ्ट किया जाता है। चालकों की कमी से मरीजों की शिफ्टिंग भी देरी से होती है।
विज्ञापन

3 of 6
एसएन मेडिकल कॉलेज की खटारा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
एसएन में चालकों की कमी से दो एंबुलेंस कबाड़ हो गई हैं, एक नई एंबुलेंस धूल फांक रही है। यह तीनों ही एंबुलेंस इमरजेंसी में खड़ी हैं। लंबे समय से चालक न होने से इन एंबुलेंस का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके चलते यह एंबुलेंस खटारा हो गई हैं। 
 

4 of 6
एसएन मेडिकल कॉलेज की खटारा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में एक ही एंबुलेंस से मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। पूरी तरह से खटारा हो चुकी हैं। इसमें सीटें टूटी हुई हैं, जीवन रक्षक उपकरण तक नहीं हैं। हेड लाइट तक टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा से बातचीत
सवाल: एंबुलेंस खरीदकर ताले में बंद कर दिए हैं। इनका उपयोग क्यों नहीं हो रहा है।
जवाब: इनके लिए चालकों की नियुक्ति होनी है, शासन को चालकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सवाल: चालकों की कमी से दो एंबुलेंस कबाड़ हो चुकी हैं, मरीजों की शिफ्टिंग में भी देरी होती है।
जवाब: लंबे समय से चालकों की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते एंबुलेंस उपयोग में नहीं आ पाईं। इनके लिए भी चालकों की मांग की है।
सवाल: खटारा एंबुलेंस से मरीज शिफ्ट किए जा रहे हैं, जीवन रक्षक उपकरण नहीं हैं, सीट टूटी हुई हैं।
जवाब: पुरानी एंबुलेंस है, इसकी मरम्मत कराने का प्रस्ताव बनाकर अगले सप्ताह तक हालत दुरुस्त करा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें