फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को गर्म चिमटे से पीटा: जिसे परवरिश के लिए दिया, उसने की जुल्म की इंतहा, बेटी के जख्म देख रो पड़ी मां

Mon, 03 Oct 2022 08:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मां की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला
छह साल की बच्ची को बहन और बहनोई को देने के बाद मां-बाप उसकी बेहतर परवरिश का सपना देख रहे थे। जब उन्हें यह पता चला कि मासूम को गर्म चिपटे से पीटा जाता है। उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया जाता है। जब बेटी के जख्म मां ने देख तो वह रो पड़ी। पीड़ित की मां ने आरोपी दंपती के खिलाफ मैनपुरी के थाना घिरोर में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक कासगंज के मोहल्ला जाटवान निवासी विष्णा देवी के घर 15 सितंबर को उसकी बहन अंजली अपने पति अर्पित के साथ आई थी। दोनों ने विष्णा की छह साल की पुत्री संध्या के प्रति बेहद प्यार दिखाया। उसे अपने साथ मोहल्ला जैन गली घिरोर (मैनपुरी) लेकर आ गए। मौसा-मौसी के घर अच्छी परवरिश मिलेगी और बेटी खुश रहेगी, इस बात को लेकर विष्णा देवी और उसके पति ब्रेफिक्र थे।  
विज्ञापन

2 of 5
थाना घिरोर, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर को अंजली की सास ने फोन पर बताया कि उसकी बहन संध्या को बेहद दुखी रखती है। वह बच्ची को लेकर थाना घिरोर जा रहीं हैं। इसका पता चलते ही विष्णा देवी पति बंटी शाक्य के साथ घिरोर थाना पहुंची। वहां रोते हुए छह साल की बेटी ने बताया कि मौसा और मौसी उसे गर्म चिमटे व डंडे से मारते हैं। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
मां की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अंजली और अर्पित जैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। बच्ची को उसकी मां विष्णा देवी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी दंपती की तलाश कर रही है।

4 of 5
मासूम के शरीर पर जलने के निशान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पटियाली निवासी विष्णा देवी की दो बेटियां व एक बेटा है, उन्होंने छह वर्षीय पुत्री संध्या को बहन अंजली व बहनोई अर्पित को यह सोच कर दे दिया था कि वह लोग बेटी को लाड़ प्यार से रखेंगे। लेकिन सोमवार को जब वह थाना घिरोर पहुंची तो मासूम संध्या को सहमा देख उसके होश उड़ गए। जब मासूम ने अपने जख्म दिखाए तो विष्णा देवी सिहर उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ित बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मासूम संध्या ने जब अपने ऊपर हुए जुल्म के बारे में बताया तो पास खड़ी मां विष्णा अपने आंसू नहीं रोक सकी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी बच्ची की बातें सुन दंग रह गए। बताया कि किस तरह से मौसा और मौसी कभी माचिस तो कभी गर्म चिमटे से दागते थे। पीटते थे। मां का कहना था कि बहन और बहनोई को अपना बच्चा देना उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें