फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायक अल्ताफ राजा के सुरों से टूटा ताज महोत्सव का 'सन्नाटा', देर रात तक झूमा शिल्पग्राम

Sat, 23 Feb 2019 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सिंगर अल्ताफ राजा - फोटो : अमर उजाला
‘तुम तो ठहरे परदेशी...’ गीत से घर-घर में मशहूर हुए पार्श्व गायक और कव्वाल अल्ताफ राजा के सुरों पर शुक्रवार की रात ताजनगरी जमकर झूमी। ताज महोत्सव में शुक्रवार रात को मुक्ताकाशीय मंच पर अल्ताफ राजा के सुर गूंजे तो दर्शक भी सुर मिलाते दिखे। अल्ताफ राजा के कार्यक्रम में ताज महोत्सव में अब तक पसरा सन्नाटा टूटा और पहली बार रात तक भीड़ उनके गीतों को सुनती रही।
विज्ञापन

2 of 7
अल्ताफ राजा के सुरों पर झूमते श्रोता
शिल्पग्राम में रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर मुक्ताकाशीय मंच पर एक ओर पार्श्व गायक अल्ताफ राजा थे तो दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में युवाओं की भीड़, जो उनके साथ सुर में सुर मिलाती रही तुम तो ठहरे परदेशी के साथ... अल्ताफ ने आवारा हवा का झौंका हूं.... इश्क और प्यार का मजा लीजिए.... पहले तो कभी कभी गम था.... तुमसे कितना प्यार है.... जैसे गीत गाए तो युवा एक के बाद एक फरमाइशें दोहराते रहे।  
विज्ञापन

3 of 7
सिंगर अल्ताफ राजा
पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद अल्ताफ राजा ने अपनी फिल्मों के साथ अपनी एलबम के गीत गुनगुनाए। वर्ष 1993 में उन्होंने अपना संगीत का सफर शुरू किया था और 2010 में टून पुर का सुपर हीरो फिल्म में गायिकी के बाद विश्राम ले लिया था। इसके बाद 2013 में घनचक्कर फिल्म में उनकी आवाज सुनाई दी। वह शपथ, यमराज, मदर, घनचक्कर जैसी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं।

4 of 7
गार्गी रायजादा ने कथक की प्रस्तुति दी
शुक्रवार शाम को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर हेमंत ने नृत्य पेश किया तो गार्गी रायजादा ने कथक की प्रस्तुति दी। मुकेश राय ने ख्यालगोई और राजपूती होली का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहोत्सव में अंजुल मित्तल
अंजुल मित्तल ने सितार वादन, चंचल उपाध्याय ने गायन, देवाशीष गांगुली ने भजन और रुचि शर्मा ने शास्त्रीय समूह नृत्य पेश किया। 
विज्ञापन

6 of 7
ताजमहोत्सव में कुचिपुडी समूह नृत्य करतीं टी रेडडी लक्ष्मी
रात में डॉ. राज्यश्री बनर्जी ने सुगम संगीत, शरदमणि त्रिपाठी ने सुगम गायन, पं. सुरेश गंधर्व ने शास्त्रीय गायन और टी रेड्डी लक्ष्मी ने कुचिपुड़ी समूह नृत्य की प्रस्तुति दीं। सदर बाजार में म्यूजिक बैंक ने बैंड के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाटक का मंचन करते कलाकार
ताजमहोत्सव की श्रृंखला में सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मेरी बीवी की शादी नाटक का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें