फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमीः लाड़ले के स्वागत को यूँ सजी कृष्णनगरी, मनमोह लेंगे जन्मस्थान के ये दृश्य

Wed, 16 Aug 2017 03:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा शहर सज गया है। भगवान का हर मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से नहा रहा है। जन्मस्थान पर तो भव्य नजारा है। हर तरफ लड्डू गोपाल की जय-जयकार गूंज रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए लाखों भक्त मथुरा पहुंच चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक इस बार संख्या दस लाख के ऊपर रहेगी। 15 अगस्त की मध्यरात्रि को भगवान का जन्म होगा। जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
होली गेट - फोटो : अमर उजाला
चाहे मंदिर हो या फिर घर। राधे-राधे गूंज रहा है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर विशेष व्यवस्था की गई है। हर तरह सजावट है। कहीं फूलों की महक है तो कहीं इत्र की। जन्मोत्सव से एक दिन पहले भी जन्मस्थान पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए लाइन लगी थी। 

4 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान संस्थान प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। जन्म होने के साथ ही अभिषेक कराया जाएगा। इस बार जयपुर चांदी से बनी कामधेनु के दूध का अभिषेक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्ण के एक भक्त ने जन्मस्थान संस्थान को दी है। भारी पुलिस फोर्स को लगाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस बार मथुरा आने वाले कृष्ण भक्तों का आंकड़ा दस लाख से भी ऊपर पहुंचेगा।


 फोटो- केके अरोरा/गिरीश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें