फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एएसआई ने लिया यह फैसला

Thu, 31 Jan 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Taj Mahal - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सकरे पाथवे पर रखी गई शू रैक को चमेली फर्श पर मेहमानखाने के पास बने बरामदे में शिफ्ट कर दिया गया है। इस व्यवस्था से पर्यटकों को अब काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

2 of 6
Taj Mahal
ताज परिसर में पर्यटक चमेली फर्श पर चढ़कर मेहमानखाने की ओर ही जूते-चप्पल उतार सकेंगे। जिन पर्यटकों को गुंबद या शाहजहां-मुमताज की कब्र नहीं देखनी है, उन्हें जूते उतारने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Taj Mahal
वीकेंड पर भीड़ ज्यादा होने से पर्यटकों की कतार लगती थी, जो शू रैक वाली जगह पर भारी भीड़ का सबब बन जाती थी। इससे यहां से पर्यटकों को निकलने में परेशानी होती थी।

4 of 6
Shoe rack
एएसआई ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने और भीड़ प्रबंधन के लिए शू रैक को मेहमानखाने से सटे बरामदे में शिफ्ट किया है। इसी ओर से भारतीय पर्यटक गुंबद पर जाने के लिए प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
crowd in taj mahal
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि जिस जगह शू रैक थी, वहां भीड़ ज्यादा रहने से लोगों को निकलने में दिक्कत होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अब बरामदे में रैक शिफ्ट होने से जूते-चप्पल बिखरे नजर नहीं आएंगे और बारिश, गर्मी, सर्दी में भी पर्यटकों को आसानी होगी। जो पर्यटक गुंबद पर नहीं जाना चाहते, उन्हें जूते उतारने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें