फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी से निकल बनाई थी प्रोफेशनल सिंगर की पहचान, हादसे ने छीन ली शिवानी की जान

Tue, 29 Jan 2019 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
Singer Shivani Bhatia
ताजनगरी में म्यूजिक शो करने आ रहीं सुरीली आवाज की मल्लिका शिवानी भाटिया हमेशा के लिए खामोश हो गईं। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल शिवानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर उनके प्रशंसकों हुई, शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के सीतामढ़ी में जन्मीं शिवानी ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत की दुनिया में प्रोफेशनल सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। अगली स्लाइड्स में जानिए सिंगर शिवानी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Singer Shivani Bhatia
शिवानी भाटिया का जन्म 14 जुलाई 1994 को सीतामढ़ी में हुआ था। बचपन से ही शिवानी को गीत-संगीत में रुचि थी। महज चार वर्ष की उम्र में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस शुरू दी थी। कॉलेज में आते आते शिवानी में सीतामढ़ी जिला की मशहूर सिंगर बन गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Singer Shivani Bhatia
वर्ष 2012 में टीवी शो 'सुरों का महासंग्राम' की उपविजेता रहीं। इसके बाद शिवानी ने संगीत की दुनिया में मशहूर हो गईं। वो दिल्ली एनसीआर में काफी चर्चित गायिका और कलाकार बन चुकीं थीं। सिंगर शिवानी आगरा, मथुरा, जयपुर, पटना समेत कई बड़े शहरों में म्यूजिक शो कर चुकी थीं। 

4 of 5
सिंगर शिवानी भाटिया
सिंगर शिवानी भाटिया ने कई म्यूजिक एलबम में भी काम किया है। उन्होंने तमाम सारे बॉलीवुड सेलिब्रेटी के साथ भी स्टेज शेयर किया। लेकिन जब शोहरत मिली तो जिंदगी ने उनका साथ छोड़ दिया। शिवानी की मौत से उनके प्रशसंकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Singer Shivani Bhatia
शिवानी भाटिया के पति का नाम निखिल भाटिया है। उनकी नन्हीं सी लाडली बेटी का नाम डोरेन भाटिया है। शिवानी के पति निखिल भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़े हैं। हादसे में निखिल भी घायल हुए हैं। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें