रफ्तार के बादशाह के नाम से मशहूर शहान अली मोहसिन नेशनल कार्टिंग चैंपियन बन गए हैं। रविवार को बेंगलुरु में हुई नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के पांचवें और आखिरी राउंड की क्वालिफाइंग रेस में शहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शहान अली मोहसिन 15 साल की उम्र में सीनियर वर्ग में खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के रेसर बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सीनियर वर्ग में सबसे कम उम्र में जीता खिताब
- फोटो : अमर उजाला
रेस उस समय काफी रोचक हो गई हो गई जब बेंगलुरु के मीको कार्टोपिया ट्रैक पर काफी पानी भर गया। प्री फाइनल और फाइनल रेस बारिश के बीच हुई। बारिश से ट्रैक पर काफी फिसलन हो गई। शहान ने अपने विरोधियों को बेहतरीन तरीके से टक्कर दी। हीट वन और हीट टू में शहान ने किसी रेसर को आगे नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
3 of 6
तिरंगा लहराते शहान अली मोहसिन
- फोटो : फेसबुक
शहान चार रांउड की रेसिंग में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे थे। उन्होंने ऊंटी के आमिर सईद को पीछा छोड़ा। प्री फाइनल में शहान ने तीसरा और फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त करने के साथ ही नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया। उन्हें ड्राइवर ऑफ द ईयर-2019 के खिताब से भी नवाजा गया है।
4 of 6
खिताब के साथ कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन
ताजनगरी के शहान अली मोहसिन का यह चौथा राष्ट्रीय खिताब है। शहान वर्ष 2015, 2016 और 2018 में नेशनल कार्टिंग चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एक्स-30 इंडिया चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। वो वर्ष 2016 में एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शहान अली मोहसिन
- फोटो : फेसबुक
नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने के बाद शहान अक्तूबर में इटली में होने वाले ग्रांड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें 60 देशों के 350 से अधिक ड्राइवर प्रतिभाग करेंगे।
शहान अली के पिता शहरू मोहसिन ने बताया कि मुझे और मेरे परिवार को अपने बेटे पर गर्व है। शहर के लोगों की दुआएं हमेशा शहान के साथ रहती हैं। हमारे निर्देशन और उसकी मेहनत का नतीजा है कि एक बेटे ने अपने माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।