खत्ताघर में लगे कूड़े के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
छावनी प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण को 2013-15 में पाथरे कंपनी, 2017 में श्यामा श्याम को ठेका दिया, लेकिन इन फर्म के काम संतोषजनक नहीं रहे। छावनी प्रशासन को कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर प्रदूषण विभाग ने भी आपत्ति जताई थी। वर्ष 2018 में सक्षम फर्म को ठेका दिया गया। स्थानीयों ने भी फर्म का काम देखकर सहयोग किया। फर्म ने यहां कूड़े के पहाड़ समतलीकरण के उस पर पार्क विकसित करने का काम शुरू किया। कूड़े से खाद बनाने वाला प्लांट लगाकर खाद का उपयोग मैदानी घास बिछाने में किया। अब फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं। नए कूड़े के सेंग्रीगेट करके उसका निस्तारण किया जा रहा है।