आगरा के थानों में चोरी हो रही है और पुलिस को पता भी नहीं चलता। थानों में खड़े सीज किए कई वाहनों के पुर्जे हो गायब हैं। किसी के टायर नहीं हैं, तो किसी वाहन की बॉडी ही गायब हो गई। पुलिस कह रही है कि पता नहीं चलता, कौन चोरी करता है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस लाइन में खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस लाइन में हजारों की संख्या में ऐसे वाहन खड़े हुए हैं, जिनको पुलिस ने सालों पहले सीज किया था। इनको आज तक लेने कोई नहीं आया। इस कारण ये वाहन खड़े-खड़े कबाड़ हो गए हैं। पुर्जे गायब हैं। इनमें बाइक, स्कूटर, कार, जीप, टेंपो, ऑटो, ट्रक, मेटाडोर और ट्रैक्टर ट्रॉली तक शामिल हैं। इन वाहनों को खुले में रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
टीपी नगर पुलिस चौकी में खड़ी कार का पहिया गायब
- फोटो : अमर उजाला
सीज किए गए वाहनों की सुरक्षा के लिए कागजों में एक होमगार्ड और पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जिस जगह वाहन खड़े हैं, वहां पर एक बैरियर ही लगा है। ऐसे में इनमें से कई वाहनों के उपकरण तक गायब हो गए हैं। किसी में बैटरी नहीं है तो किसी में पहिया नहीं है। खुले में रखे होने के कारण जंग से पुर्जे से लेकर बॉडी तक गल चुकी है।
4 of 6
नाई की मंडी थाने में खड़े वाहन का ढांचा ही गायब हो गया
- फोटो : अमर उजाला
थाना नाई की मंडी में कई वाहनों के पुर्जे से लेकर ऊपर का ढांचा तक नहीं बचा है। यह खुले मैदान में पड़े हैं। इन्हें देखने की फुर्सत थाना पुलिस तक को नहीं है। इसी तरह हरीपर्वत थाने में वाहनों को खड़ा किया गया है। इन पर केस नंबर और लावारिस तक लिखा हुआ है। न्यू आगरा, सिकंदरा, शाहगंज, जगदीशपुरा, लोहामंडी, थाना एत्माद्दौला, मंटोला, छत्ता थाना की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
5 of 6
टीपी नगर पुलिस चौकी में खड़े सीज वाहन
- फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत की ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर वाहनों की संख्या अधिक है। इसकी वजह है यहां थाने के वाहन तो खड़े कराए ही जाते हैं, आरटीओ के वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं। इन वाहनों को आरटीओ से रिलीज आर्डर मिलने के बाद ही स्वामी को दिया जा सकता है। कई बार जुर्माना अधिक होने की वजह से स्वामी अपना वाहन छुड़ाने नहीं आते हैं। इससे वाहनों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जाती है।
थाने में खड़ी बाइक की बैटरी गायब
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। 350 वाहनों को नीलाम करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। कई गाड़ियां लावारिस हैं। इस कारण वह खड़ी कराई गई हैं। कई बार कोर्ट से रिलीज आदेश नहीं मिल पाने के कारण वाहनों को नहीं हटाया जा सका है।