फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवदेनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा और कड़ी होगी, लगेंगे अत्याधुनिक उपकरण

Tue, 05 Nov 2019 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अति संवदेनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा की अब पहले से और कड़ी होगी। इसके लिए दोनों धार्मिक स्थलों पर अत्याधुनिक उपकरण लगेंगे, वहीं नए सुरक्षा के प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा फ्लड लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। यह प्लान आईबी के विशेष निदेशक शंभूनाथ सिंह और एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने तैयार कराया है।
विज्ञापन

2 of 6
जन्मस्थान की सुरक्षा का जायजा लेते दोनों अफसर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर प्रमुख स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ही वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के अलावा कई प्रमुख मंदिरों की जानकारी खुफिया विभाग जुटा रहा है। हर हाल में ऐसे प्रमुख स्थलों की सुरक्षा का पूरा ब्योरा भी एकत्रित कर लिया गया है। इनकी सुरक्षा में कोई खामी न रह जाए, इसके लिए आईबी से लेकर हर बड़े अफसर की निगाहें मथुरा पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वरिष्ठ अधिकारियों को जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा दो बार मॉक ड्रिल करके परखी गई। एक बार तो वरिष्ठ अफसरों के आगमन से पहले मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया गया, वहीं फिर दोपहर एक बजे अफसरों के सामने यह मॉक ड्रिल पूरी की गई। निरीक्षण के दौरान ईदगाह क्षेत्र में कई सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। 

4 of 6
जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि रेड जोन और यलो जोन में कई ऐसे प्वाइंट पाए गए, जहां सुरक्षा मुस्तैद होनी चाहिए। इसके अलावा कई उपकरण कंडम भी पाए गए। इन स्थानों को चिह्नित करके सुरक्षा जवान मुस्तैद किए जाएंगे। वहीं, दो घंटे तक चले निरीक्षण के बाद कंट्रोल रूम में नए प्लान को मूर्तरूप दिया गया। उन्होंने बताया कि नए सुरक्षा प्वाइंट और फ्लड लाइटें लगेंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक उपकरण भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। इसमें रेड जोन (मंदिर परिसर), यलो जोन (जन्मस्थान-ईदगाह के चहुंओर) और ग्रीन जोन (शहर और हाईवे) शामिल हैं। अब नए सिरे से इन दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में कुछ तब्दीली कर दी जाएगी। मतलब पहले से भी कड़ी सुरक्षा इन दोनों धार्मिक स्थलों की हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद, कमिश्नर अनिल कुमार, आईजी रेंज आगरा ए सतीश गणेश ने मीटिंग करके सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। हर हाल में बवालियों पर पूरी नजर रखी जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पूरी निगाहें रखते हुए तत्काल कार्रवाई करेंगे। पीस कमेटी की मीटिंग करके दोनों समुदायों में सौहार्र्द बनाकर पल-पल की सुरक्षा की समीक्षा की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें