फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा भक्ति का सैलाब

Mon, 12 Aug 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को आगरा और बटेश्वर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। यहां एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के चार बजे पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पट खोल दिए गए। दूर-दराज क्षेत्र से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहा। हर कोई भगवान की भक्ति में डूबा नजर आया। 
विज्ञापन

3 of 6
भगवान पृथ्वीनाथ महादेव
शाम को पांच बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। छप्पन भोग और फूल बंगला के दर्शन होंगे। भंडारा भी लगेगा। वहीं पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

4 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पृथ्वीनाथ महादेव के मेले का उद्घाटन सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्यय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने किया। सभी अतिथियिों ने पृथ्वीनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। मेले में भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

5 of 6
बटेश्वर में यमुना घाट पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं आगरा के मन:कामेश्वर मंदिर में महादेव ने चांदी के हिंडोले में दर्शन दिए। मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि देश में भगवान भोलेनाथ का चांदी का हिंडोला देश में एक ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवलिंग का जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में भी बम बम भोले की गूंज रही। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगलकामनाएं कीं। सभी मंदिरों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें