फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

Tue, 16 Oct 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
डांसर सपना चौधरी
ताजनगरी में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस शो रद्द होने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आयोजकों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दबाव के चलते ऐन वक्त पर सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसके खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे। वहीं कार्यक्रम रद्द होने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव का कनेक्शन भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

2 of 7
कार्यक्रम स्थल के बाहर लगी होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने आरोही संस्था को 15 अक्टूबर को आगरा कॉलेज मैदान पर सपना चौधरी का कार्यक्रम कराने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह था। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के बाद सपना चौधरी का डांस शो होना था। हरियाणवी गानों पर डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी को देखने के लिए लोगों ने एडवांस में ही टिकट खरीद लिए थे। ऐन वक्त पर सुरक्षा कारणों की वजह से सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

3 of 7
कार्यक्रम स्थल के बाहर लगी होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी का कहना है कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त किया है। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कार्यक्रम वाले दिन एडीएम सिटी और डीएम से मुलाकात भी की, लेकिन कार्यक्रम निरस्त करने के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। वो जिला प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। विश्व सेवा चैरिटबेल फाउंडेशन की डॉ सुहानी गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम था, लेकिन अश्लीलता का आरोप लगाकार कार्यक्रम नहीं करने दिया। 

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

4 of 7
कार्यक्रम स्थल के बाहर हंगामा करते युवा - फोटो : अमर उजाला
शहर में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे उनका कांग्रेस कनेक्शन होने की भी चर्चा है। चर्चा है कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपना चौधरी को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसलिए भाजपा सरकार में उनके कार्यक्रम रोके जा रहे हैं। हालांकि लोग खुलकर यह नहीं बोल रहे हैं, लेकिन दबी जुबान से कह रहे हैं कि इसी के चलते उन्हें उत्तर प्रदेश में सपना को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

5 of 7
महिला पुलिसकर्मी से भिड़ गई युवती - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एडीएम सिटी केपी सिंह ने कहा कि लखनऊ और इलाहाबाद में हुए हंगामे को देखते हुए यहां भी कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त किया गया है। बता दें कि हाल ही में लखनऊ और इलाहाबाद में सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी। लखनऊ में तो आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। यहां भी कुछ संगठनों ने कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

6 of 7
डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम निरस्त होने पर समर्थकों के भड़कने की स्थिति में पुलिस-प्रशासन ने सपना चौधरी को शहर में ही प्रवेश नहीं कर दिया। उन्हें टीम सहित सिकंदरा से लौटा दिया। मगर, इससे पहले ही काफी संख्या में युवा आगरा कॉलेज मैदान के बाहर पहुंच चुके थे। उन्होंने हंगामा किया। एमजी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। घंटों इंतजार के बाद तमाम युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, सपना चौधरी का डांस शो निरस्त होने के पीछे की कहानी, सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

7 of 7
सपना चौधरी
ताजनगरी में सपना चौधरी का यह पहला कार्यक्रम होना था। इससे पहले उनके कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तो कई बार बनी लेकिन कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। 15 अक्टूबर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए भी काफी पहले से ही तैयारी हो चुकी थी। प्रशासन ने भी चार अक्टूबर को ही अनुमति दे दी थी लेकिन ऐन वक्त पर इसे निरस्त कर दिया। इस तरह से सपना चौधरी का ताजनगरी में पहली बार होने वाला डांस भी नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि एक और संस्था का 27 अक्टूबर को सपना चौधरी को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित था। मगर, इस कार्यक्रम के बाद अब 27 को होने वाले कार्यक्रम को भी प्रशासन अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें