फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Tue, 16 Oct 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाचार पत्र विक्रेताओं के मेधावी बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की छात्रवृत्त्ति योजना हमराही के विजेताओं को सोमवार को चेक वितरित किए गए। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्हें सम्मानित होते देख उनके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

2 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विजेता छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने जो सपने देखे हैं, अब लग रहा है कि वे अवश्य पूरे होंगे, कोई बाधा बीच में नहीं आएगी, हमें हमराही योजना से नया हौसला मिला है। समारोह में समाचार पत्र वितरक और अभिकर्ता बंधु ने भी हमराही के बारे में अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

3 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि यह छात्रवृत्त्ति योजना हमारे बच्चों को पढ़ाई में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित कर रही  है। प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को 10-10 हजार के चेक दिए गए। छात्रवृत्ति परीक्षा दो सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से छात्रवृत्ति के लिए नौ का चयन किया गया है। इन्हें ही 10-10 हजार के चेक दिए गए। चार विद्यार्थी 10वीं और पांच 12वीं के हैं। 

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

4 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल 
आगरा के कालिंदी विहार निवासी समाचार पत्र वितरक घनश्याम प्रजापति के पुत्र अभिषेक, मथुरा के छत्ता बाजार के गोवर्धन नाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक  शर्मा, एटा के अरुना नगर के प्रवीन उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय और आगरा के खेरिया मोड़ निवासी केसी अग्रवाल के पुत्र जतिन अग्रवाल। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

5 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट -
आगरा के फाउंड्री नगर निवासी निन्नू सिसौदिया के पुत्र उमेश सिसौदिया, सतीश अग्रवाल के आशीष अग्रवाल, आगरा के मंडी समिति के मुकेश चंद गर्ग की पुत्री तन्नू, नई बस्ती मैनपुरी के उमाकांत मिश्रा के पुत्र शुभम और नूरी गेट के गोपाल दास गुप्ता की पुत्री निशि गुप्ता।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

6 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
छात्रवृत्ति पाने वाले अभिषेक ने कहा कि हमराही योजना के बारे में पता चलते ही पढ़ाई और ज्यादा की। मुझे पूरा विश्वास था कि छात्रवृत्ति के लिए मेरा चयन अवश्य होगा। वहीं निशी गुप्ता ने बताया कि यह बहुत ही अच्छी योजना है । इससे मुझे प्रोत्साहन मिला, साथ ही यह विश्वास भी कि अब राह में कोई बाधा नहीं आएगी।  
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

7 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छत्ता बाजार निवासी अभिषेक ने कहा कि हमराही में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को भाग लेना चाहिए। इससे नई ऊर्जा मिलती है, जब चेक मिलता है तो पढ़ाई में और ज्यादा मन लगता है। एटा के अरुना नगर निवासी चिराग उपाध्याय ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा हो जाने के बाद दोस्तों ने कहा कि उनसे चूक हो गई, अगली बार जरूर इसमें भाग लेंगे, मेरा कहना है कि इसमें सभी छात्र-छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। 

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

8 of 9
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
यह है हमराही योजना
समाचार पत्र वितरक हमारे हमराही हैं। यह योजना उनके माता-पिता के लिए  है और उनके बच्चों के लिए भी। दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति है। इसमें चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। समाचार पत्र वितरकों के माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

9 of 9
बेजोड़ है इनकी सेवा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान जब वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक मौहम्मद शफी और खुशहाल दास को सम्मानित किया गया तो सभी लोग भावुक हो गए। इस मौके पर समाचार पत्र वितरकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो या कोई और आपदा आए, ये लोग अपने कर्तव्य से कभी कदम पीछे नहीं हटते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान पर सभी मौजूद लोग काफी देर तक तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें