खुद पर भरोसा करो, अपनी लड़ाई खुद लड़ो और अपनी मंजिल की ओर बढ़ो...। योगेश ने यू ट्यूब पर मोटीवेशनल चैनल बनाकर यही लिखकर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह लोगों को मोटीवेट करता नजर आ रहा है। जब खुलासा हुआ कि संजलि का कातिल कोई और नहीं, बल्कि योगेश ही है तो हर कोई सन्न रह गया। सबके मन में एक ही सवाल आया कि क्या कोई अपना भी ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो योगेश हर किसी को अपने प्रभाव में लेना चाहता था। बड़ी-बड़ी बातें करता था। उसे लगता था कि जब वह अपने बारे में बड़ी-बड़ी बातें करेगा, तभी लोग उसको समझेंगे। उसने यू ट्यूब पर दो वीडियो अपलोड किए थे। एक को 312 लोग देख चुके है तो दूसरे को 231 लोग देख चुके हैं। उसके चैनल के सब्सक्राइबर भी हैं। यही वजह थी कि उसने संजलि की बड़ी बहन अंजलि को नवंबर 2017 में अपने प्रभाव में ले लिया था।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
3 of 7
संजलि
- फोटो : अमर उजाला
उसने उससे कहा था कि वह बैंक में नौकरी लगवा देगा। मगर, कुछ दिन बाद उसको मना कर दिया। उससे कहा कि मैडम ने मना कर दिया। इसके बाद उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र की कॉपी जला दी थी। इसके बाद संजलि को मोटीवेट करने लगा। इसके लिए उसे माडलिंग में करियर बनाने के लिए कहने लगा। इसके लिए उसकी वीडियो भी बनवाई। मगर, संजलि उसको समझ गई। उसे लूजर कहने लगी।
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उससे दूरी भी बना ली थी। पुलिस को संजलि और योेगेश के बीच हुई व्हाट्स एप चैट मिली है। इसमें संजलि ने लिखा है कि मुझसे बात मत करना। तुम भाई कहलाने लायक नहीं हो। मेरे घर आने की जरूरत नहीं है। योगेश ने संजलि को वीडियो भी भेजा था। इस पर संजलि ने जवाब दिया कि वीडियो भी तुम्हारी तरह लूजर है। इससे योगेश के मन में अंदर ही अंदर बदले की आग सुलग रही थी।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वह संजलि को रास्ते से हटाने की ठान बैठा था। पिता को डंडे से घायल करने के बारे में योगेश ने चैट से पूछा था। इस पर संजलि ने कहा था कि तुम्हें कहां से पता चला। उसने कहा था तुम्हारी मम्मी का कॉल आया था।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पत्र लिखे, लेकिन नहीं दे पाया
संजलि की दूरी के बाद योगेश ने उसे पत्र लिखकर उससे बात करने की कोशिश की थी। मगर, पत्र लिखकर रख लिए। उसे दे नहीं पाया। पुलिस ने घर से पत्र बरामद कर लिए हैं।
संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज
7 of 7
एक महीने पहले खींची थी फोटो
संजलि को जिस जगह पर योगेश ने जलाया, उसी स्थान पर एक महीने पहले संजलि को लेकर गया था। यहां पर उसकी फोटो भी खींची थी। पुलिस के मुताबिक, फोटो में संजलि के भाव ऐसे हैं, जैसे कि उसे योगेश की यह हरकत बिल्कुल पसंद न आई हो। जब फोटो खींचा गया था कि तब सड़क पर सफेद पट्टी नहीं खिंची थी। मगर, अब सड़क पर सफेद पट्टी खींच दी गई है। इससे पुलिस ने फोटो खिंचने के समय का पता किया।