आगरा के थाना ताजगंज के पुष्पाजंलि ईको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार रजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने के मामले में एक सप्ताह बाद भी पंचायत में शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉलोनी के लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा चुके हैं। इसके बावजूद किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। वहीं चौकी प्रभारी दरोगा योगेश कुमार पर रिश्वत लेने के आरोप लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
विज्ञापन
2 of 7
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व फौजी अनिल कुमार रजावत और पड़ोसी भरत खरे के बच्चों के बीच छह अक्तूबर को विवाद के बाद एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद कॉलोनी में रविवार को पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद अनिल की पत्नी संगीता जल गई थीं। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर भरत खरे, उसकी पत्नी सुनीता सहित चार नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया था। मुकदमे में 12 आरोपी अज्ञात भी हैं।
मृतका संगीता की फाइल फोटो, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को एक सप्ताह बीत गया है। इसके बावजूद पंचायत में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों से भी बात की थी। फुटेज भी देखे थे। मगर, पंचायत में बाहर से आए लोगों के अब तक नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने सिर्फ नामजद आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि भरत खरे की तरफ से अज्ञात लोग कॉलोनी में आए थे। उन्होंने बेइज्जत किया था। माफी मांगने पर भी पैर छुलवाए थे।
4 of 7
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, परिजनों का कहना है कि गलत तरीके से दर्ज कराया गया एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा अब तक खत्म नहीं किया गया है। जांच में देरी कर मामले को ठंडा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई नहीं
अनिल कुमार ने आरोप लगाया था कि एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने चौकी पर बुलाया। यहां पर पत्नी से 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद ही चौकी से छोड़ा था। कहा था कि मुकदमा खत्म कर देंगे। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। कार्रवाई न होने क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं भूतपूर्व सैनिक भी सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला
- फोटो : अमर उजाला
साक्ष्य को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेंगे
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एक कटटी मिली थी, जिसमें मिटटी का तेल लाने की बात कही गई थी। उसे जब्त किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पड़ी बालू को लिया गया है। वहीं बाल भी पड़े मिले थे। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।
घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुआवजा मिलना आसान नहीं
पूर्व फौजी ने एक करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की थी। अधिकारियों ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। मगर, पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। अधिकारियों ने परिवार से जांच करने की बात कही है। वहीं शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा है।