फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोनी की मौत का मामला: पिता बोले- लड़ूंगा हर लड़ाई ताकि किसी दूसरी बेटी का ये हश्र न हो

Thu, 25 Jul 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी ने खुदकुशी नहीं की उसकी हत्या की गई। सुसाइड नोट में राइटिंग भी उसकी नहीं है। ये आरोप सलोनी के पिता विजय कुमार शर्मा ने लगाया। उन्होंने कहा कि इटावा जाकर जल्द ही मुकदमा दर्ज कराऊंगा। कहीं तक लड़ना पड़े, कितना भी पैसा लगे लगाऊंगा। लड़ाई इसलिए भी लडूंगा ताकि किसी दूसरी सलोनी का यह हश्र न हो।
विज्ञापन

2 of 6
सलोनी के पिता और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव जरार निवासी विजय कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को इटावा पहुंचने पर पुलिस ने न ही उन्हें सुसाइट नोट दिखाया और न ही उसमें लिखी बातें ही बताईं। उस यामिनी के घर में ही मुझे चाय पिलाई गई, मुझे गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ बुधवार को सुसाइड नोट की कॉपी लगी। मैं इतना पढ़ा-लिखा नहीं हूं।
विज्ञापन

3 of 6
बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सलोनी के पिता ने बताया कि दूसरे से सुसाइड नोट में लिखी अंग्रेजी को हिंदी में समझा। हिंदी में लिखीं लाइनों में दउआ शब्द लिखा है। ये शब्द हमारे यहां चलन में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सलोनी की हत्या की गई है। सुसाइड नोट भी किसी और ने लिखा है। वे सलोनी की लिखावट पहचानते हैं।

4 of 6
सलोनी की मां और उसके भाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस छात्रा की खुदकुशी का दोष पहले उसके पिता पर मढ़ती रही। यह कहा जाता रहा कि पिता ने सलोनी से कहा था कि अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो हॉस्टल से निकाल लेंगे। किंतु देर रात मंगलवार को सुसाइड नोट मीडिया के हाथ लग गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात कोच की पत्नी यामिनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
इसी कमरे में मिली सलौनी की लाश - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि 18 फीट की ऊंचाई पर लगे पंखे तक आखिर सलोनी कैसे पहुंची। फंदा बनी साड़ी उसके रूम में कैसे आई। जब रूम में उसके साथ दो बेटियां और थीं तो किसी को भनक क्यों नहीं लगी? उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे दोषियों को सजा मिले।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की गिरफ्त में कोच की आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इटावा के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के छात्रावास में सोमवार रात बैडमिंटन की खिलाड़ी सलोनी शर्मा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इस मामले में पुलिस ने कोच की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें