छात्रा शिवानी सिंह, छात्र विशाल प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह की पुत्री शिवानी सिंह यूक्रेन के टर्नेपिल सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि अभी टर्नेपिल सिटी में कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन दहशत का माहौल बना हुआ है। बेटी की भारत वापसी के लिए पिता गुहार लगा रहे हैं। पिता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी को पोलैंड के रास्ते भारत लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन टर्नेपिल सिटी में खौफ का आलम है। खान पान की वस्तुओं का संकट होने लगा है।
कासगंज के नगला वाले सहावर गेट के निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक मनोज कुमार का पुत्र विशाल प्रताप सिंह भी यूक्रेन में फंसा है। वह विनिस्ता शहर में एमबीबीएस का छात्र है। पिता मनोज कुमार का कहना है कि विशाल प्रताप से बात करने पर उसका कहना है कि विनिस्ता में अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन दहशत का माहौल है। खान पान के समान की दिक्कत है।