फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तस्वीरें कर देंगी हैरान: रेलवे अधिकारी को स्टेशन पर घसीटा, जड़े थप्पड़, RPF जवानों ने ये क्या कर डाला

Mon, 13 Jul 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों की पिटाई के विरोध में डिप्टी एसएस नरेंद्र सिंह चाहर पत्नी और बच्चों के साथ डीआरएम कार्यालय पहुंचे। बैठक में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
1 of 8
रेलवे अधिकारी को स्टेशन पर घसीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर को गिराकर पीटने और घसीटकर आरपीएफ पोस्ट ले जाने के मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। घटना के विरोध में नरेंद्र सिंह चाहर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डीआरएम कार्यालय पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर भी पहुंचे और दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

बैठक डीआरएम कार्यालय से निकलकर रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर स्थित पार्क में हुई। इसमें डीआरएम के अलावा एडीआरएम, एसीएम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम), वरिष्ठ मंडल परिचालन, आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट, आरपीएफ के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नरेंद्र सिंह चाहर ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ गंभीर अभद्रता और मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह अत्यंत गलत है। उन्होंने संबंधित आरपीएफ कर्मियों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने तथा मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन

2 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैठक में मौजूद उनकी पत्नी ने भी घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से पूरे परिवार को मानसिक पीड़ा हुई है और दोषियों को दंड मिलना चाहिए।इसी दौरान फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने संबंधित कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें -  Agra: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत से परिजनों में आक्रोश; जमकर किया हंगामा


 
विज्ञापन

3 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है पूरा मामला 
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रुकवाने पर स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर की आरपीएफ के जवानों से बहस हो गई। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर गिरा-गिराकर पीटा। घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट तक ले गए। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हीराकुंड एक्सप्रेस भी कुछ देर स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के कई वीडियो वायरल हो गए। रेल प्रशासन ने दो एएसआई समेत चार जवानों को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

ये भी पढ़ें -  UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड


 

4 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस रविवार सुबह 10:51 बजे आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर रुकी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहीं लुधियाना की यात्री रंजीता राव पेठा खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गईं। खरीदारी में देरी होने पर ट्रेन चलने लगी।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न
 
विज्ञापन

5 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने महिला को दौड़ते देखा तो गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी, जिससे महिला ट्रेन में सवार हो सके। इसी दौरान मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबलों ने ट्रेन रुकने को चेन पुलिंग का मामला समझ लिया। महिला यात्री और उनके साथ मौजूद आशीष कुमार को ट्रेन में चढ़ने से रोकते हुए उन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर, पश्चिम बंगाल की महिला पर हमला; हाथ में आइसक्रीम देख मारा झपट्टा

 
विज्ञापन

6 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिप्टी एसएस ने आरपीएफ के जवानों को बताया कि ट्रेन चेन पुलिंग से नहीं, बल्कि उनके निर्देश पर रोकी गई है लेकिन वे नहीं मानें। बहस के बाद आरपीएफ जवानों ने डिप्टी एसएस की पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरपीएफ के कई जवान प्लेटफॉर्म पर उन्हें गिरा-गिराकर पीट रहे हैं। इसके बाद घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट पर ले गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें -   मां के शौक से टूटा बेटे का घर: सास को पसंद आ गईं बहू की डिजाइनर साड़ियां, विरोध पड़ा भारी; अलग होंगे पति-पत्नी
 
विज्ञापन

7 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर रेल अधिकारी पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास भी किया लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इस दौरान हीराकुंड एक्सप्रेस भी कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला यात्री ने जीआरपी थाने में प्रार्थनापत्र देकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। आरोप लगाया कि है कि आरपीएफ जवानों ने उनसे पैसे लेकर रसीद नहीं दी। इसी के बाद विवाद बढ़ा।
विज्ञापन

8 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) आगरा कैंट, सहायक मंडल विद्युत अभियंता (एडीईई) और सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, एएसआई मेघराज मीणा, एएसआई बालकिशन, आरपीएफ कांस्टेबल जितेंद्र और बदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें