हरियाणा के रोहतक शहर में शुक्रवार शाम को पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में मथुरा निवासी पहलवान पूजा तोमर की भी मौत हो गई। इसकी जानकारी रात साढ़े नौ बजे उनके परिजनों मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पूजा के पिता व अन्य परिजन रात को ही मथुरा से रोहतक रवाना हो गए। बता दें कि मथुरा की पहलवान पूजा अपने भार वर्ग की प्रतियोगिता में स्टेट और नेशनल चैंपियन रह चुकी थीं।