फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: अपार्टमेंट में एंट्री के लिए भाड़े पर महिलाओं और युवकों को लाया था आकाश, रेकी कर जुटाई थी जानकारी

Sun, 26 Jun 2022 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजनगरी फेज दो में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंक कर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश के साथ पकड़ी गईं काजल और कुसुमा रुपये के लालच में आई थीं। वह आकाश की रिश्तेदार नहीं हैं। उसकी योजना थी कि वह महिलाओं को अपार्टमेंट में एंट्री कराएगा। इससे किसी तरह की रोक टोक नहीं होगी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि साथी अनवर और चेतन महिलाओं को लाए थे। उनसे यह भी कहा था कि वह नौकरी लगवा देंगे। इससे ज्यादा महिलाएं कुछ भी नहीं बता रही हैं। महिलाओें ने भी यही कहा कि उन्हें नहीं पता था कि आकाश हत्या करने आया है। इससे पुलिस को आशंका है कि उसके भागे हुए साथी भी रुपये लेकर ही आए थे।

बेटी की हत्या करने वालों को मिले फांसी की सजा

मां मंजू ने रोते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। मगर, उनकी बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ऐसी कार्रवाई करे कि फांसी सजा मिल जाए। आरोपी आकाश अब भी उन्हें धमका सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

टूट गईं हाथ-पैर, सिर की हड्डी और पसलियां, अधिक खून बहने से हुई मौत

शनिवार को रितिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके सिर, हाथ-पैर की हड्डियां टूटी हैं। उसकी पसलियां भी टूट गईं। उसके पेट में खून भर गया था। सिर में गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा, जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

3 of 7
इसी फ्लैट में रहती थी रितिका - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने फ्लैट पर लगाया ताला, जुटाए जाएंगे और सुबूत 

पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है। पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है। पहले दिन फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। पूरी जांच की थी। साक्ष्य संकलन किया था।

4 of 7
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला

रितिका और आकाश के नहीं मिले मोबाइल

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका और आकाश के मोबाइल नहीं मिले हैं। आकाश ने मोबाइल के बारे में बताया कि उसके साथी ले गए हैं। वह कहां भागे, यह   नहीं बता सका। आशंका है कि मोबाइल में हत्या से पहले का कोई वीडियो हो सकता है। हाथ बांधने के बाद वीडियो बनाया गया होगा।  
 
विज्ञापन

5 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से रेकी कर जुटाई जानकारी

रितिका ने विपुल के साथ रहने के बाद आकाश से दूरी बना ली थी। उससे बात तक नहीं करती थी। इससे आकाश परेशान था। उसके बारे में जानकारी जुटा रहा था। उसके सोशल मीडिया एकाउंट से उसके बारे में पता करता था। हत्या के लिए आने से पहले कई दिन से रेकी कर रहा था। विपुल ने यही बताया कि आकाश से बचने के लिए वह मकान बदलते रहते थे। तीन महीने पहले अपार्टमेंट में आए थे। 13 हजार रुपये किराये पर फ्लैट लिया था। रितिका आकाश की वजह से डरी हुई रहती थी। रितिका सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। अपने वीडियो डाले थे। इससे ही आकाश रेकी कर रहा था। विपुल और रितिका के बारे में जानकारी जुटा ली थी।  
विज्ञापन

6 of 7
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला

बैग में रखे थे कपड़े और रस्सी

पुलिस को अपार्टमेंट में लगे कैमरों के फुटेज मिले हैं। इसमें आकाश प्रवेश करते समय चौखाने वाली शर्ट पहने हुए था। हत्या के बाद उसने रितिका के गले में कसा दुपट्टा और हाथों की रस्सी खोलने का प्रयास किया था। रस्सी नहीं खुल पाई थी। तभी अपार्टमेंट के किसी व्यक्ति ने उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसमें वो काले रंग की टीशर्ट पहने हुआ है। इससे पुलिस यही कह रही है कि उसने हत्या के बाद शर्ट बैग में रख ली, जिससे पहचान नहीं हो पाए। वह टीशर्ट में आ गया, जिससे आसानी से भाग सके। रस्सी भी वह बैग में ही रखकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मुकदमे में पति नामजद, आठ अज्ञात

मुकदमे में पति आकाश को नामजद किया गया है। वहीं चार-छह साथी और दो महिलाएं अज्ञात दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें