फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर 'तिरंगामय' हुई कान्हा की नगरी, हर तरफ भारत मां की जय-जयकार

Fri, 25 Jan 2019 09:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
republic day 2019 celebrations
गणतंत्र दिवस को लेकर अमर उजाला की पहल पर कान्हा की नगरी को भव्य रूप से सजाया गया है। हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। यमुना जी के घाट सजाए गए हैं। पूर्व संध्या पर विश्राम घाट, आरती स्थल और विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। दीपदान भी किया गया। हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। वहीं मसानी चौराहे को भी सजाया गया। जिले भर में स्कूलों में आयोजन किए गए। 
विज्ञापन

2 of 7
republic day 2019 celebrations - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला के जश्न ए गणतंत्र की धूम है। इस जश्न में शामिल होकर लोगों ने अपने घर, प्रतिष्ठानों को सजाया है। सरकारी भवनों को भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया। शहर के हृदयस्थ कह जाने वाले होलीगेट को भव्य रूप से सजाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
यमुना घाट पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने यमुना जी के घाट सजाए। विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। आरती स्थल की रौनक भी देखते ही बनती थी। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। 

4 of 7
गणतंत्र दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
यमुना के घाटों पर हाथों में तिरंगा पकड़े पहुंचे लोगों की भीड़ को देख देश भक्ति के तराने गूंजने लगे। माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं। यहां राकेश तिवारी एडवोकेट, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित पाठक, राजकुमार चतुर्वेदी समेत तमाम लोग रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
गणतंत्र दिवस का जश्न
मसानी पर अग्रसेन चौक को भी तिरंगे के रंग में सजाया गया। इसे अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष उज्ज्वल अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, राजुल मित्तल, अंशुल अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग और विशाल ने भव्यता प्रदान की।
विज्ञापन

6 of 7
गणतंत्र दिवस
सौंख के गांव श्यौवा स्थित प्राथमिक विद्यालय को सजाया गया। यहां शिक्षा मित्र राजकुमार चौधरी, प्रधान अध्यापिका सुमन गौतम, विकास यादव, मीना कुमार, ऋषि पचौरी, सरोज, पुष्पलता, पूजा और रॉकी सिंह ने अहम भूमिका निभाई। बलदेव के गांव जादौपुर स्थित शिक्षा संस्कार इंटर कालेज में भी जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणतंत्र दिवस
वृंदावन की सरकारी और गैर सरकारी इमारतें विद्युत झालरों और तिरंगे गुब्बारों से सजाई गई हैं। वृंदावन के बजाजा स्थित प्राइमरी पाठशाला को पहली बार गुब्बारों में सजाया गया। इधर, मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम को भी गुब्बारों और रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें