फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर की सर्दी ने तोड़ा रिकार्ड, यूपी में सबसे ठंडा रहा आगरा, एक डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Tue, 31 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ठंड से कांपे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मौसम इतिहास में 30 दिसंबर का दिन सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज हो गया। तीर सी चुभ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिसंबर की सर्दी ने 119 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार को ताजनगरी में दिन में तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया जो अब तक दिसंबर में कभी भी नहीं रहा। यही नहीं, सोमवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। आगरा के बाद मुजफ्फरनगर में तापमान एक डिग्री और कानपुर में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
गर्म कपड़ों में कैद सैलानी - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में कहर बरपा रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी के पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे पहुंच गया। दो दिन पहले 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान महज 8.8 डिग्री पर आ गया जो अब तक 119 सालों में दिसंबर में सबसे कम है। 
विज्ञापन

3 of 6
कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों में कैद सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बादलों के पीछे छिपा रहा सूरज
सोमवार को सबसे सर्द दिन सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर तीन बजे चांद की तरह से बादलों की ओट में सूरज नजर तो आया, पर धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक 2019 का दिसंबर का महीना अब तक का सबसे सर्द महीना भी साबित होगा। इस पूरे महीने तापमान सामान्य से 8 से 13 डिग्री तक कम रहा है। किसी भी दिन पारा सामान्य से ज्यादा या बराबर नहीं पहुंच पाया। 

4 of 6
ताजमहल पर ठंड से ठिठुरते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सुबह से रात तक सुन्न हो गए हाथ पांव
सबसे सर्द दिन के साथ आगरा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री से भी कम 0.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो रिकार्ड तोड़ने के करीब है। दिन में 13 डिग्री और रात में सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंच गये तापमान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हर किसी ने अपने अनुभव के आधार पर सोमवार को सबसे सर्द दिन माना और जब मौसम विभाग ने तापमान जारी किया तो यह सही साबित भी हुआ। न दिन में लोगों को राहत मिली और न रात में चैन। दिन और रात दोनों में तापमान कम होने से हाथ पांव सुन्न होने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
सर्दी से हाथ-पांव सुन्न - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर बारिश के आसार, तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार रात से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं की जगह पूर्वी हवाओं के कारण बादल छाएंगे और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर एक से तीन जनवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं। आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और ओले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठंड से ठिठुरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में ये रहे ठंडे शहर
 
शहर न्यूनतम तापमान
आगरा 0.9 डिग्री
मुजफ्फरनगर 1 डिग्री
कानपुर 1.6 डिग्री
बांदा 2 डिग्री
झांसी 2.2 डिग्री
वाराणसी 2.3 डिग्री
अलीगढ़  2.8 डिग्री
सुल्तानपुर 3 डिग्री 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें