व्यापारी बलराम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गांव सहारा निवासी व्यापारी बलराम सिंह (50) कुसमरा उप मंडी में महाराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। रविवार को वह रुपयों की वसूली के लिए बाइक से क्षेत्र में गए थे। परिजनों की ओर से जब व्यापारी से संपर्क न हो पाने की सूचना पुलिस को दी गई। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन 20 घंटे बीतने के बाद भी व्यापारी का कोई सुराग नहीं लग पाया।