फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 29 Nov 2021 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के पिनाहट और फतेहपुर सीकरी में सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पिनाहट के देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास रविवार रात चंबल नहर कट गई, जिससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। खेतों में किसानों ने हाल ही में गेंहू, सरसों और आलू की फसल बोई है। पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई है। नहर कटने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एफएस ब्रांच नहर से निकली हंसपुरा देवनारी-बदनपुर माइनर सफाई न होने के कारण उफना गई। इस कारण 12 से अधिक किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
नहर कटने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
बाह और पिनाहट में राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल डाल सिंचाई परियोजना के तहत किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। रविवार देर रात को देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास चंबल नदी कट गई, जिससे आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों में भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
नहर किनारे खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
किसानों को सोमवार सुबह नहर कटने की जानकारी हुई। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नहर को ठीक कराया गया। किसान गौरव शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है।

4 of 5
किसान गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने कहा कि बीते वर्ष भी यहां पर दो बार नहर कटी थी। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया। नतीजा फिर नहर कट गई और खेतों में पानी भर गया। कई किसानों ने कर्ज लेकर फसलें बोई हैं, लेकिन पानी भरने से बर्बाद हो गईं। प्रशासन को नुकसान का मुआवजा दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फतेहपुर सीकरी में माइनर उफनाने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में एफएस ब्रांच नहर से हंसपुरा गांव से देवनारी बदनपुर-दूरा तक माइनर शाखा निकली है, जिसकी सफाई अभी तक नहीं हुई है। इस कारण शनिवार को बदनपुर-दूरा के बीच माइनर उफना गई। माइनर उफनाने से कई किसानों की फसलें डूब गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें