फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वैलेंटाइन डे पर पार्क में युवक को पीटा, युवती से अभद्रता, 37 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 15 Feb 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
छात्रा से की गई अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पालीवाल पार्क स्थित बाल विहार में हंगामा और मारपीट की। आरोप है कि एक युवक और युवती को पकड़कर न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि युवक से मारपीट तक कर दी। उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। दोनों के वीडियो भी बना लिए। वीडियो वायरल हो गए। पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक सभी चले गए। पुलिस ने अपनी ओर से दो नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



वैलेंटाइन-डे पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध का एलान किया था। संगठन के विभाग अध्यक्ष अवतार गिल ने जगह-जगह घूमकर प्रदर्शन की बात कही थी। प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने की बात कही थी। दोपहर तकरीबन एक बजे वो अपनी टीम के साथ बाल विहार पहुंचे थे। उनके साथ महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थीं। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक युवक और युवती को पकड़ लिया। उन्हें गेट के पास ले आए। युवती कॉलेज की यूनिफॉर्म में थी। उसे महिलाओं ने पकड़ लिया। उसका मास्क उतरवाकर वीडियो बनाया। उसकी तलाशी ली। उससे माता-पिता को बुलाने के लिए बोला गया। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को चांटे मारे। एक युवक विरोध करने लगा तो उससे भी अभद्रता की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इसकी जानकारी पर थाना हरीपर्वत की पुलिस पहुंच गई। मगर, कार्यकर्ता और पदाधिकारी चले गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विरोध के नाम पर किसी को भी अभद्रता और मारपीट नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा को घेरे खड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
तीन वीडियो हुए वायरल
सोशल मीडिया पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के तीन वीडियो वायरल हुए। इसमें वो युवक और युवती को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग आते हैं तो वो उन्हें भी धमकाने लगते हैं। पुलिस ने इन वीडियो को साक्ष्य के रूप में रख लिया है। अवतार गिल कह रहे हैं कि देखो युवती को छोड़कर युवक चला गया।

4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में लगीं गंभीर धारा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, एक मंशा से कार्य करना और सात सीएलए लगाया है। मुकदमे में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अवतार गिल, योगश ठाकुर और 30-35 महिला और पुरुष हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पालीवाल पार्क में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन हमारी सभ्यता के साथ कर रहा खिलवाड़
राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री अज्जू चौहान ने कहा कि वैलेंटाइन हमारी सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसमें चाहे कोई भी हो, अश्लीलता परोसेगा, उसका विरोध किया जाएगा। उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्क में बैठकर अश्लीलता कर रहे हैं तो विरोध किया जाएगा। यह हर वर्ष किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें