फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरनी एकादशी: वृंदावन की सड़कों पर राधे-राधे नाम की गूंज, संतों ने लगाई परिक्रमा, परिक्रमार्थियों पर बरसे फूल

Thu, 25 Mar 2021 12:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन परिक्रमा लगाते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रमा होती है। इस दिन लाखों भक्त गुलाल उड़ाते हुए वृंदावन परिक्रमा करते हैं। यही भक्त श्रीबांकेबिहारी के होली के दर्शन भी करते हैं। इस बार इस खास दिन पर वृंदावन कुंभ में आए संत भी वृंदावन की शाही परिक्रमा में शामिल हुए। गुरुवार को संतों ने परिक्रमा लगाई। जत्थों के साथ संत वृंदावन परिक्रमा के लिए निकले। वहीं जगह-जगह लोगों ने भक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमार्थियों ने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ वृंदावन की परिक्रमा दी। महिला, पुरुष एवं छोटे बच्चों में उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की आस्था अव्यवस्थाओं पर हावी रही। परिक्रमा में वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन में परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
रंगभरनी एकादशी होने के कारण परिक्रमा मार्ग में गुलाल उड़ता देखा गया। उधर, रंगभरनी एकादशी पर संतों ने भी परिक्रमा लगाई। सड़कों पर लगे संत समाज की टोली निकली। हालांकि नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के चलते कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

4 of 5
वृंदावन में साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
संतों की परिक्रमा को ध्यान रखते हुए नगर निगम, पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। 19 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल वृंदावन में लगाया गया है। बाहरी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन में परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग अट्ल्लाचुंगी, इस्कान मंदिर, रमणरेती, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, किशोरपुरा, सीएफसी चौराहा, मथुरा मार्ग, सौ फुटा रोड आदि स्थानों में दिनभर परिक्रमार्थियों की भीड़ रही। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें