राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वृंदावन दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कृष्णा कुटीर से लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए बंदरों से बचाव के लिए लंगरों को तैनात किया गया है।
वीआईपी पार्किंग से लेकर मंदिर मार्ग तक राष्ट्रपति को खुले रास्ते से होकर निकलना है। ऐसे में इस क्षेत्र में उत्पाती बंदरों से निपटने के लिए प्रशासन ने सात लंगूरों की व्यवस्था की है, लेकिन फिर भी बंदरों का आतंक प्रशासन को सकते में डाले हुए हैं। नगर निगम को आदेश दिया गया है कि जहां भी बंदरों के आने की संभावना है, वहां सफेद कपड़ा बांधा जाए या नेट लगाए जाएंगे, जिससे बंदर अंदर ना आ सकें।