कमला नगर स्थित श्रीराम मंदिर में स्थापित मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर बाजार में स्थित श्रीराम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस मंदिर के निर्माण की कहानी अयोध्या से जुड़ी हुई है। जिस दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाया गया था, उसी दिन इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया था। मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत ने बताया कि भूमि पूजन के अवसर पर विशेष पूजा की गई है।