फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Janmabhoomi Mandir: ब्रज में अभूतपूर्व उल्लास, 15 लाख दीपों से जगमग होगी ताजनगरी

Wed, 05 Aug 2020 12:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
श्री राम मंदिर अयोध्या: आगरा में राम-सीता और लक्ष्मण के मूर्ति के समक्ष जलाए गए दीपक - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार वो शुभ घड़ी आ गई, जिसका वर्षों से रामभक्तों को इंतजार था। बुधवार को अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भूमि पूजन के साथ भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे लेकर रामभक्तों में अभूतपूर्व उत्साह है। इस अवसर पर ब्रजभूमि पर भी अभूतपूर्व उल्लास है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा राममय है तो आगरा में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अयोध्या में भूमि पूजन के बाद ताजनगरी की शाम 15 लाख दीपों से जगमग होगी। न केवल घर बल्कि शहर के बाजारों को भी चमकाने की तैयारी है। 


संबंधित खबर- काल की कसौटीः साकेत से जुड़ती है सोमनाथ के संयोग की कहानी, नेहरू का इनकार पर मोदी बने मुख्य किरदार
विज्ञापन

2 of 6
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग मेयर निवास - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास को लेकर उल्लास का वातावरण है। मंगलवार को घरों में रंगोली और सजावट का दौर चलता रहा। शहर में होने वाले दीपोत्सव के लिए महिलाओं ने भी घरों के मंदिर में सफाई की और भगवान श्रीराम की नई तस्वीर लगाई।  बुधवार को यमुना मैया का दुग्धाभिषेक किया गया। घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ हो रहे हैं। 


संबंधित खबर- Ram Mandir News: राम जन्मभूमि विवाद से लेकर समाधान तक इतिहास में दर्ज तारीखें, जानें कब क्या हुआ 
विज्ञापन

3 of 6
राम दरबार के समक्ष दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल के लोग घर-घर जाकर दीपक बांटे। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर व बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी का कहना है कि बुधवार को ताजनगरी राममय होगी।संगठन का लक्ष्य है कि 15 लाख दीपकों से ताजनगरी झिलमिलाए। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी दीपकों का वितरण और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। 


संबंधित खबर- राम मंदिर: अयोध्या में भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी ने पहना धोती-कुर्ता

4 of 6
द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन उमंग से सराबोर है। मंदिर में हर्ष और उल्लास है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के निर्माण से हिंदू समाज में अपार खुशी है। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा है। 


संबंधित खबर- Ram Mandir News: सिंहद्वार से ही दिखेगी गर्भगृह में विराजमान रामलला की अद्भुत छवि
 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की जन्म स्थली श्रीकृष्ण जन्म स्थान को भी भव्यता प्रदान की गई है। मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान वातावरण में श्रद्धा का संचार कर रहे हैं। कान्हा की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार को नंदबाबा मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। बुधवार को 56 भोग लगाए जाएंगे। 

संबंधित खबर- Ram Mandir: अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी, छह दिसंबर 1992 को हुआ था निर्माण  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घरों पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
वर्षों से जिस दिन का इंतजार था आखिर वो दिन आ ही गया, पूरा परिवार इस दिन को त्योहार की तरह मनाएगा। रोशनी से घर को नहलाया जाएगा। - भावना अग्रवाल, कमला नगर।

अयोध्या में राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। दिन को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। घर में पूजा के साथ प्रसाद भी तैयार करेंगे। - दीपक उपाध्याय, पश्चिमपुरी। 

हमने अपने घर के लिए ही नहीं बल्कि औरों को देने के लिए भी दीये मंगवाए हैं। अब तक कई लोगों को वितरित कर दिए हैं। साथ ही लोगों को दिन मनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। - अश्विनी चोपड़ा, लाजपत कुंज। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें