भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या मंदिर के शिलान्यास के लिए सज-धज रही है। इसका उल्लास श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी दिखाई दे रहा है। कान्हा के नंदगांव में उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। चार और पांच अगस्त को विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। वृंदावन में 1108 शिवलिंगों का पूजन और महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में आस्था की अद्भुत आभा बिखेरेगी। इसके लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। ऐसी सजावट बड़े उत्सवों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं लठामार होली के अवसर पर ही की जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस की एक लाइटिंग कंपनी नंदबाबा मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजा रही है। उधर, कस्बे के लोगों में उत्साह है। पांच अगस्त को अखंड रामचरित मानस का पाठ, सुंदरकांड पाठ तथा संकीर्तन नगरवासियों द्वारा किए जाएंगे।
4 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी दान बिहारी चौधरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के निर्देश पर नंदभवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। ओमी पंडा आदि ने बताया कि यदि कोरोना काल न होता तो कस्बे से सैकड़ों लोग शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करते।
वृंदावन में सोमवार को 1008 अति दिव्य पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं महारुद्राभिषेक कर भगवान श्रीराम के दिव्य मंदिर के निर्विघ्न निर्माण संकल्प के साथ भोलेनाथ की आराधना की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शिव पूजा एवं अभिषेक के साथ शिवसहस्त्र नामावली से विल्वपत्रार्चन भी किया जाएगा। इसका सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।